फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हाईस्कूल विज्ञान व इंटर जीव विज्ञान में एक-एक छात्र रस्टीकेट

विज्ञापन
सरोजनी इंटर कालेज कुसुमी में हाई स्कूल बोर्ड परीक्षा देने आये छात्रों की तलाशी लेते शिक्षक। - फोटो : PRATAPGARH
विज्ञापन
प्रतापगढ़। शनिवार को यूपी बोर्ड की हाईस्कूल विज्ञान व इंटर जीव विज्ञान की परीक्षा में कुल 10 हजार परीक्षार्थियों ने मैदान छोड़ दिया। पहली पाली में हाईस्कूल की परीक्षा में पट्टी में व इंटर दूसरी पाली की परीक्षा के दौरान लालगंज स्थित कालेज में नकल समाग्री के साथ एक-एक छात्र पकड़े गए। दोनों को रस्टीकेट कर दिया गया। परीक्षा केंद्रों की निगरानी में दिनभर सचल दल भ्रमण करते रहे।
विज्ञापन

शनिवार को पहली पाली में हाईस्कूल विज्ञान की परीक्षा थी। हाईस्ूकल में कुल 64985 परीक्षार्थी पंजीकृत थे। जिसमें 34192बालक व 30793 बालिकाएं थीं। जबकि इंटर जीव विज्ञान के पेपर में कुल 33212 परीक्षार्थी पंजीकृत थे। जिसमें बालक 22546 व 10666 बालिकाएं थीं। पहली पाली की परीक्षा सुबह 8 बजे शुरू हुई। भारत गांधी इंटर कालेज कुंभिया पट्टी में वीणापाणि इंटर कालेज का एक परीक्षार्थी नकल सामाग्री के साथ पकड़ लिया गया। उसे केंद्र व्यवस्थापक ने रस्टीकेट कर दिया। इसी तरह इंटर में दूसरी पाली की परीक्षा के दौरान लालगंज क्षेत्र के भगौती प्रसाद मिश्र इंटर कालेज में नकल की पर्ची के साथ छात्र अतुल कुमार पकड़ा गया। उसे अतिरिक्त सचल दल ने रस्टीकेट कर दिया। हाईस्कूल में 6694 परीक्षार्थी अनुपस्थित रहे। जबकि इंटर में 3474 परीक्षार्थी अनुपस्थित पाए गए। सचलदल के साथ डीआईओएस सर्वदानंद परीक्षा केंद्रों का भ्रमण करते रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें