जिले में 24 घंटे के भीतर डेंगू पॉजिटिव एक मरीज ने जहां इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। वहीं तीन नए संक्रमित सामने आए हैं। संक्रमितों का इलाज चल रहा है।
बाघराय थाना के सुबेदार का पुरवा छेंवगा गांव निवासी नोखेलाल यादव जगदीश जनता देवरहा बाबा इंटर कॉलेज बिहार में लिपिक के पद पर कार्यरत हैं। उनका बीस वर्षीय बेटा शैलेंद्र यादव डेंगू से संक्रमित हो गया। लखनऊ के प्राइवेट अस्पताल में इलाज के दौरान शैलेंद्र की मौत हो गई। जबकि 24 घंटे के भीतर तीन नए डेंगू पॉजिटिव मरीज मिलने की पुष्टि सीएमओ कर रहे हैं।
जिले में लगातार बढ़ रहे डेंगू के मरीजों को लेकर स्वास्थ्य विभाग जरा भी गंभीर नहीं है। गांवों में दवाओं का छिड़काव नहीं हो रहा है। जिले में डेंगू से मरने वाले मरीजों की संख्या बढ़कर छह हो गई है। जबकि 34 लोग अबतक डेंगू संक्रमित हो चुके हैं। वहीं स्वास्थ्य विभाग के अफसर डॉ. सोने लाल पटेल मेडिकल कॉलेज में मिलने वाले डेंगू पॉजिटिव मरीजों की पुष्टि करने से इनकार कर रहा है।