फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pratapgarh News: गर्भवती महिला के खाते से उड़ाए एक लाख रुपये

विज्ञापन
विज्ञापन
महिला एवं बाल कल्याण विभाग का अधिकारी बनकर साइबर ठग ने गर्भवती महिला से करीब एक लाख रुपये ऐंठ लिए और फरार हो गया।
विज्ञापन

लीलापुर के पतुलकी जरैया निवासी संतलाल सिंह प्राइवेट नौकरी करते हैं। सगरा सुंदरपुर स्थित बैंक ऑफ बड़ौदा में उनका खाता है। उनके खाते का गूगल-पे एकाउंट पत्नी राधिका सिंह संचालित करती हैं। राधिका गर्भवती हैं। सोमवार सुबह 11 बजे राधिका के नंबर पर कॉल आई।
कॉल करने वाले ने खुद को महिला एवं बाल कल्याण विभाग का अधिकारी बताया। आंगनबाड़ी की ओर से मिलने वाली सुविधाओं के बारे में पूछा। इसके बाद आरोपी ने गांव की आशा बहू ज्योति को कॉन्फ्रेंस कॉल पर लेकर जन्मतिथि, नाम, ओटीपी की जानकारी ले ली।
विज्ञापन
विज्ञापन

राधिका के बताने के बाद आरोपी ने कॉल काट दिया। इसके बाद उनके फोन पर 99,990 रुपये कटने का मैसेज आया। पीड़िता ने मामले की शिकायत बैंक के अधिकारियों और पुलिस से की। बैंक के शाखा प्रबंधक संदीप कुमार ने बताया कि अनजान काॅल पर ओटीपी शेयर करने के कारण पैसा निकला है। पीड़िता को साइबर सेल में शिकायत करने के लिए कहा गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें