फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pratapgarh News: तुलसी एक्सप्रेस के यात्री को अयोध्या जंक्शन पर बंदर ने काटा

विज्ञापन
विज्ञापन
तुलसी एक्सप्रेस से सफर कर रहे एक यात्री को सोमवार शाम चार बजे अयोध्या जंक्शन से ट्रेन चलने के दौरान बंदर ने काट लिया। मां बेल्हा देवी जंक्शन पर ट्रेन को पांच मिनट तक रोककर चिकित्सकों ने यात्री का प्राथमिक उपचार किया।
विज्ञापन

आंध्र प्रदेश के श्रीकाकुलम निवासी 65 वर्षीय केपी राव अयोध्या दर्शन करने आए थे। सोमवार को रामलला का दर्शन करके वे प्रयाग स्नान करने के लिए अयोध्या जंक्शन पर पहुंचे। तुलसी एक्सप्रेस जंक्शन से छूटने वाली थी कि केपी राव को अचानक बंदर ने काट लिया।
आसपास के लोग दौड़े तो बंदर भाग निकला। अन्य यात्रियों ने केपी राव को ट्रेन में बैठा दिया। ट्रेन मां बेल्हा देवी जंक्शन पर पहुंची तो यात्रियों ने स्टेशन अधीक्षक को सूचना देकर डॉक्टर को बुलाया। डॉक्टरों की टीम ने पांच मिनट में यात्री का प्राथमिक उपचार किया। स्टेशन अधीक्षक जेपी शुक्ल ने बताया कि यात्री का मां बेल्हा देवी जंक्शन पर प्राथमिक उपचार कराया गया। उपचार के बाद तुलसी एक्सप्रेस से यात्री प्रयागराज रवाना हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें