फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्रैक्टर से कुचलकर चाय विक्रेता की मौत

Thu, 14 Jul 2016 12:11 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो प्रतापगढ़
विज्ञापन
दुर्घटना
विज्ञापन
अमेठी जनपद के चाय विक्रेता की अंतू के लोहिया नगर में ट्रैक्टर से कुचलकर दर्दनाक मौत हो गई। इससे आक्रोशित ग्रामीणों ने  ट्रैक्टर चालक के खिलाफ कार्रवाई की मांग को लेकर अमेठी -चिलबिला मार्ग पर जाम लगा दिया। बवाल की आशंका को देखते हुए मौके पर कई थानों की पुलिस पहुंची। अधिकारियों के समझाने पर लोग माने और शव को पीएम के लिए भेजा जा सका।
विज्ञापन


अमेठी के संग्रामपुर थाना क्षेत्र के गूजीपुर निवासी प्रदीप कुमार सिंह (24) पुत्र शिव बहादुर सिंह ने घर के करीब चाय की दुकान खोल रखा है। चूंकि सीमा से लगा अंतू थाना क्षेत्र का लोहिया नगर बाजार है। बुधवार की सुबह प्रदीप दुकान खोला और ग्राहकों को चाय पिला रहा था। अचानक उसे दुकान का सामान लेने के लिए लोहिया नगर की ओर बाइक से जाना पड़ा। प्राथमिक विद्यालय कमालुद्दीनपुर के करीब सामने से आए बेकाबू ट्रैक्टर ने उसकी बाइक में जोरदार टक्कर मार दिया। जिससे वह दूर जा गिरा। इस दौरान उसके ऊपर से ट्रैक्टर की ट्राली का पहिया गुजर गया। जिससे मौके पर ही उसकी दर्दनाक मौत हो गई। मौके से चालक ट्रैक्टर लेकर भाग निकला। घटना की जानकारी मिलने पर परिजन रोते बिलखते पहुंचे। गांव के लोग भी घटना से आक्रोशित हो उठे। लोगों ने अमेठी- चिलबिला मार्ग पर जाम लगा दिया।

मौके पर पहुंची अंतू पुलिस ने सभी को समझाने की कोशिश की, लेकिन बात नहीं बनी। वे पुलिस के खिलाफ भी नारेबाजी करते हुए चालक की गिरफ्तारी के साथ ही मृतक के परिजनों को आर्थिक सहायता देने की मांग करने लगे। बवाल की आशंका को देखते हुए कंधई, सांगीपुर समेत आसपास के थानों की पुलिस मौके पर बुला ली गई। मौके पर पहुंचे एसडीएम सदर शशीभूषण राय व सीओ सिटी शशीशेखर दीक्षित ने लोगों को समझाबुझाकर शांत कराया। अमेठी जनपद के अधिकारियों से वार्ता कर मृतक परिवार के आर्श्रितों को हर संभव मदद दिलाने का भरोसा दिया। इसके बाद जाकर ग्रामीणों ने जाम समाप्त किया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें