फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pratapgarh News: एफआईआर के दूसरे दिन व्यापारी नेता को मिली जान से मारने की धमकी

विज्ञापन
विज्ञापन
आर्यन रेस्टोरेंट की फ्रेंचाइजी देने के नाम पर 17 लाख रुपये हड़पने के मामले में शहर के भदरी हाउस निवासी रेखा गोयल की शिकायत पर पुलिस ने लखनऊ के राहुल खन्ना के विरुद्ध बृहस्पतिवार को मुकदमा दर्ज किया था। पुलिस मामले की छानबीन में जुटी है। वहीं, एफआईआर दर्ज होने के दूसरे दिन शुक्रवार को शियकर्ता रेखा गोयल के पति एवं व्यापारी नेता सुनील गोयल को जान से मारने की धमकी मिली है।
विज्ञापन

व्यापारी नेता सुनील गोयल ने एसपी को दिए शिकायती पत्र में बताया कि आर्यन रेस्टोरेंट की फ्रेंचाइजी देने के नाम पर जालसाजी करने में मामले में लखनऊ के राहुल खन्ना के विरुद्ध 16 अप्रैल को शिकायत दर्ज कराई गई थी। शुक्रवार दोपहर 1.09 बजे मोबाइल पर काल आई। काल करने वाला खुद को राहुल खन्ना का कर्मचारी आशुतोष बता रहा था। उसने फोन पर गालियां देते हुए जान से मारने की धमकी दी। साथ ही पत्नी से मुकदमा वापस लेने का दबाव बनाते हुए मुकदमे में फंसाने की धमकी दी। साथ ही 17 की जगह 27 लाख रुपये वसूलने की बात कही। व्यापारी नेता ने राहुल खन्ना से जान को खतरा बताते हुए मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की मांग की।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें