फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pratapgarh News: युवक की मौत पर भाई ने ससुरालवालों पर लगाया प्रताड़ना का आरोप

Thu, 31 Jul 2025 12:39 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, प्रतापगढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
गौरा। फतनपुर थाना क्षेत्र के रहेटुआ परसरामपुर के रहने वाले सुनील ने अपने भाई रजत की मौत का जिम्मेदार उसकी पत्नी व उसके ससुरालवालों को ठहराया है। फतनपुर पुलिस को दिए शिकायती पत्र में सुनील ने आरोप लगाया है कि उसके भाई रजत की शादी 16 अगस्त 2024 को जौनपुर के मीरगंज थाना क्षेत्र के कसेरुआ निवासी गब्बर सिंह की बेटी के साथ मंदिर में हुई थी। दोनों की शादी भदोही जनपद के सुरियावां थाना क्षेत्र के तुलापुर निवासी छैल बहादुर सिंह ने कराई थी। शादी के बाद विदा होकर धरती घर पहुंची।
विज्ञापन

आरोप है कि उसकी भाभी ने भाई रजत को पति मानने से ही इन्कार कर दिया। कहा कि वह दूसरे से प्यार करती है। उसके पिता से दस हजार रुपये लेकर छैल बहादुर ने शादी कराई है। ससुराल में पूजा होने के चलते 25 जुलाई को रजत अपनी पत्नी धरती को साथ लेकर जौनपुर गया। पूजा होने के बाद वह 27 जुलाई को पत्नी की विदाई करने के लिए सास- ससुर से बोला। विदाई करने के बजाय पत्नी समेत ससुराल वालों ने रजत को प्रताड़ित करते हुए मारापीटा। घटना से क्षुब्ध होकर वह घर पहुंचा। जहां सोमवार की आधी रात उसने जहरीला पदार्थ खा लिया।
हालत बिगड़ने पर उसे उपचार के लिए मेडिकल कॉलेज लेकर जाते समय रास्ते में मौत हो गई। फतनपुर थानाध्यक्ष राजेंद्र त्रिपाठी ने बताया कि तहरीर मिली है। जांच कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें