दिवाली पर शनिवार को बाजार गुलजार रहे। बर्तन, सराफा, ऑटोमोबाइल और इलेक्ट्रॉनिक दुकानों पर ग्राहकों की भीड़ लगी रही। रविवार को दीपों और झालरों से घर-आंगन जगमग होंगे।
बाजार में खरीदारी करने वाले लोगों की चहल-पहल रही। मिठाई से लेकर फूल की दुकानों तक पर लोगों ने खरीदारी की। शहर से लेकर गांव तक देरशाम तक ग्राहकों की भीड़ से बाजारों में रौनक बनी रही। दुकानदारों के भी चेहरे पर उत्साह दिखा।
जिला व्यापार मंडल अध्यक्ष विजय गुप्ता ने बताया कि धनतेरस के दूसरे दिन जिले में करीब 80 से 90 करोड़ रुपये के कारोबार का अनुमान है। त्योहार के चलते व्यापारियों के चेहरे भी खिले रहे।
ड्राई फ्रूट्स और शुगर फ्री मिठाई की बढ़ी मांग
दिवाली पर दुकानों पर शुगर फ्री मिठाइयों की मांग अधिक रही। ड्राई फ्रूट्स के लड्डू भी लोगों ने जमकर खरीदे। अपनों को उपहार देने के लिए लोग काजू बर्फी पैक कराते नजर आए। मिठाई विक्रेता सुनील मौर्य ने बताया कि काजू, बादाम और शुगर फ्री मिठाइयों की अधिक बिक्री हो रही है। दुकान पर 800 से 1800 रुपये प्रति किलो तक की मिठाइयां उपलब्ध हैं।
वहीं, ड्राई फ्रूट्स के गिफ्ट पैक 1500 से 6000 रुपये तक बिके। दुकानदार मोहित मौर्य ने बताया कि लोगों ने 1500 से आठ हजार रुपये तक के उपहार पैक कराकर अपनों को भेंट किए। संवाद
अभिजीत मुहूर्त में पूजन, स्थिर लग्न में दीपदान
जिलेभर में रविवार को दीपोत्सव का पर्व धूमधाम से मनाया जाएगा। आचार्य आलोक ऋषिवंश ने बताया कि रविवार को अभिजीत मुहूर्त सुबह 11:30 बजे से दोपहर 12:30 बजे तक रहेगा। इसके अलावा कुंभ राशि में स्थिर लग्न दोपहर एक बजे से दोपहर 2:30 बजे तक रहेगी।
इस मुहूर्त में मां लक्ष्मी, गणेश व कुबेर का पूजन शुभ रहेगा। इसके अलावा शाम 5:30 बजे प्रदोषकालीन बेला में दीपदान, मां लक्ष्मी और गणेश पूजन होगा। रात में एक बजे महानिशीथ काल में तंत्र, मंत्र की सिद्धि के लिए पूजन होगा।
दिवाली पूजा के लिए कचहरी के बगल लगी दुकान पर लक्ष्मी-गणेश प्रतिमा खरीदता परिवार। संवाद
दिवाली पूजा के लिए कचहरी के बगल लगी दुकान पर लक्ष्मी-गणेश प्रतिमा खरीदता परिवार। संवाद
दिवाली पूजा के लिए कचहरी के बगल लगी दुकान पर लक्ष्मी-गणेश प्रतिमा खरीदता परिवार। संवाद
दिवाली पूजा के लिए कचहरी के बगल लगी दुकान पर लक्ष्मी-गणेश प्रतिमा खरीदता परिवार। संवाद