यूपी बोर्ड परीक्षा में ड्यूटी करने वाले शिक्षकों का ब्योरा माध्यमिक शिक्षा परिषद की वेबसाइट पर ऑनलाइन किया जाएगा। डीआईओएस ने 15 नवंबर तक शिक्षकों का ब्योरा ऑनलाइन करने का आदेश प्रधानाचार्यों को दिया है।
विज्ञापन
उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद की वेबसाइट पर शिक्षकों और कर्मचारियों का ब्योरा दिखेगा। डीआईओएस ओमकार राणा ने बताया कि शिक्षक का नाम, पदनाम, जन्मतिथि, नियुक्ति तिथि, अध्यापन विषय और मोबाइल नंबर की जानकारी देनी होगी। उन्होंने बताया कि स्नातक और परास्नातक के विषयों का स्पष्ट विवरण व शैक्षिक प्रमाणपत्र भी अपलोड करना होगा।