फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बढ़ा ओमिक्रान का खतरा, दस दिनों में विदेश से लौटे 200 लोगों को खोज नहीं पा रहा स्वास्थ्य महकमा ण्

विज्ञापन
corona
विज्ञापन
गाजियाबाद के बाद जिले में भी ओमिक्रान का खतरा मंडराने लगा है। बीते दस दिनों के भीतर विदेश से 200 लोग लौटकर आए हैं। इन लोगों को स्वास्थ्य विभाग ट्रेस नहीं कर पा रहा है। सीएमओ ने विदेश से लौटकर आने वाले लोगों को खोजकर सैंपलिंग कराए जाने के लिए आशा बहू और आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को जिम्मेेदारी सौंपी है।
विज्ञापन

बीते दस दिनों के भीतर जिले के रहने वाले 200 लोगों ने विदेश की यात्रा की है। इनके नाम और मोबाइल नंबर स्वास्थ्य मंत्रालय ने सीएमओ को उपलब्ध कराए हैं। इन लोगों का सैंपल लेने और परिवार से अलग होम आइसोलेशन में रखने के निर्देश हैं। स्वास्थ्य विभाग के अफसर इन लोगों को ढूंढ नहीं पा रहे हैं। कुछ लोगों के मोबाइल नंबर बंद हैं तो कुछ लोगों के नंबर गलत निकल गए हैं। कुछ नंबर लखनऊ, दिल्ली और प्रयागराज के साथ अन्य जनपदों के बताए जा रहे हैं।
इससे स्वास्थ्य विभाग के अफसरों की परेशानी बढ़ गई है। इससे ओमिक्रान को लेकर खतरा दिनों दिन बढ़ता जा रहा है। इस बारे में सीएमओ डॉ. एके श्रीवास्तव का कहना है कि विदेश से लौटने वाले लोगों को ट्रेस किया जा रहा है। प्रतापगढ़ जनपद के तमाम ऐसे लोग हैं जो पासपोर्ट बनवाने के बाद दिल्ली और मुंबई में रह रहे हैं।
विज्ञापन

वहीं से विदेश आते-जाते रहते हैं। विदेश से लौटने के बाद इनका नाम और पता मेरे पास आता है। जब गांव में पता कराया जाता है तो जानकारी मिलती है कि वे दिल्ली-मुंबई में रहते हैं। इससे दिक्कत हो रही है। आशा बहू के साथ आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं और प्रधानों को कहा गया है कि विदेश से लौटकर आने वाले लोगों के बारे में तुरंत स्वास्थ्य विभाग को सूचना दें। इसके अलावा सीएमओ आफिस की दो टीमों को भी ऐसे लोगों पर नजर रखने के लिए लगाया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें