बृहस्पतिवार दोपहर भंगवाचुंगी चौराहे पर सड़क पार करते समय एक वृद्ध अचानक बेहोश होकर गिर गया। आसपास मौजूद लोगों ने उसे मेडिकल कॉलेज भेजा। जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।
प्रयागराज के रिथैयागांव निवासी लालचंद सोनी उर्फ लल्लू (61) बस पकड़ने के लिए शहर के भंगवाचुंगी चौराहे पर गया था। बस पकड़ने के लिए लालचंद सड़क पार कर रहा था। इसी दौरान वह अचानक बेहोश होकर सड़क पर गिर गया। भंगवाचुंगी चौराहे पर मौजूद पुलिसकर्मियों व स्थानीय लोगों की मदद से उसे मेडिकल कॉलेज भेजा गया। जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।