फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pratapgarh News: गंगा में डूबने से बुजुर्ग की मौत

Mon, 31 Jul 2023 08:58 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, प्रतापगढ़
विज्ञापन
मृतक मोहन लाल पाल। फाइल फोटो
विज्ञापन
घाट किनारे खेत से भैंस के लिए चारा गए थे, पैर फिसलने से डूबे थे
विज्ञापन

कुंडा। मानिकपुर घाट पर गंगा में डूबने से बुजुर्ग मोहन लाल पाल की मौत हो गई। वह भैंस के लिए घाट के किनारे स्थित खेत से चारा लेने गए थे। पैर फिसलने से वह गंगा में गिरे थे। खोजबीन के दो घंटे बाद उनका शव मिला। उनकी मौत पर परिजन रोते-बिलखते रहे।
बरगदहा मऊदारा गांव निवासी मोहन लाल पाल (69) रविवार की शाम गंगा घाट के दूसरी ओर स्थित खेत से भैंस के लिए चारा लाने गए थे। चारा लेकर गंगा पार करते समय उसका पैर फिसल गया और वह गंगा में गिर गए। थोड़ी ही देर में वह डूब गए। गंगा घाट के पास खेल रहे कुछ बच्चों ने मोहन को डूबते हुए देखा तो शोर मचाया, लेकिन वहां कोई बड़ा था नहीं, इसलिए उनकी बात अनसुनी हो गई।
विज्ञापन

घाट से बच्चे दौड़ते-भागते घर पहुंचे और परिजनों को घटना के बारे में जानकारी दी। सूचना पाकर मोहन के परिजन और ग्रामीण घाट पर पहुंच गए। कुछ तैराक ग्रामीणों ने गंगा में उतर कर खोजबीन शुरू की। करीब दो घंटे की मशक्कत के बाद ग्रामीणों से गंगा में डूबे बुजुर्ग को खोजकर बाहर लाए। ग्रामीणों ने मोहन के पेट से पानी निकालने का प्रयास किया, लेकिन शरीर में हरकत नहीं हुई। डूबने की वजह से मोहन की मौत हो चुकी थी।
विज्ञापन

मोहन की मौत की खबर मिलते ही परिजन रोने-बिलखने लगे। सूचना पर पहुंची मानिकपुर पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर मोर्चरी भेज दिया। पत्नी अनारा देवी ने रोते हुए बताया कि वह चारा लाने गए थे, लेकिन क्या पता था कि लौटकर नहीं आएंगे। मोहन के दो बेटों में बड़े लालजी पाल की वर्ष 2017 में कैंसर से मौत हो गई थी। मानसिक रूप से बीमार छोटे बेटे बाल करन पाल की वर्ष 2019 में मौत हो चुकी है। दोनों बेटे शादी शुदा थे और उनके बच्चे भी हैं। मोहन लाल ईंट भट्ठे पर काम करता था। कुछ माह पहले वह घर आया था।


......
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें