फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सरकारी वेतन, फिर भी वसूली

Tue, 09 Dec 2014 11:23 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, प्रतापगढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद ने अवैध कोचिंग संस्थानों के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। छात्र नेताओं का आरोप है कि सरकारी वेतन उठाने वाले शिक्षक भी कोचिंग के बहाने वसूली कर रहे हैं। कोचिंग संस्थानों में शुल्क का निर्धारण नहीं होने से मनमाने ढंग से वसूली हो रही है। गरीब बच्चों के  फीस नहीं देने पर उन्हें बाहर कर दिया जाता है।
विज्ञापन


छात्र नेताओं ने चेताया है कि अगर जल्द कोचिंग संस्थानों के खिलाफ कार्रवाई नहीं की गई तो धरना-प्रदर्शन प्रारंभ किया जाएगा। मंगलवार को कचहरी पहुंचे विद्यार्थी परिषद के कार्यकर्ताओं ने नारेबाजी करते हुए अतिरिक्त एसडीएम इंद्रासन वर्मा को ज्ञापन सौंपा। छात्रनेताओं ने जिले में अवैध रूप से चल रहे कोचिंग संस्थानों को बंद करने की मांग की है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें