कम्पनी बाग से मांगो को लेकर जुलूस निकाले बीटीसी वेलफेयर संघ के लोग।
- फोटो : PRATAPGARH
एक साल से लंबित 69 हजार सहायक शिक्षकों की भर्ती प्रक्रिया जल्द शुरू कराए जाने की मांग को लेकर रविवार को बीटीसी वेलफेयर एसोसिएशन के पदाधिकारियों ने रैली निकाली। सरकार की मंशा पर सवाल खड़े किए। जल्द भर्ती पूरी करने की मांग की।
एसोसिएशन के अध्यक्ष प्रफुल्ल सिंह ने कहा कि एक वर्ष से शिक्षकों की भर्ती प्रक्रिया सरकार की उदासीनता के कारण लंबित है। भर्ती प्रक्रिया पूरी न होने से अभ्यर्थी व्यथित हैं। सरकार इस तरफ ध्यान नहीं दे रही है।
इस दौरान अभ्यर्थियों ने सरकार से सुपर टीईटी के अंक के लिए सरकार द्वारा तय मानक 90- 97 अंक पर विशेष याचिका लगाकर मजबूत पैरवी किए जाने की मांग की। इस अवसर पर राशिद अहमद, विश्वदीप सिंह, सुमित सरोज, विक्रम सिंह आदि मौजूद रहे।