फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नाकामी छिपाने के लिए संघ को नोटिस थमा रहे अफसर

विज्ञापन
विज्ञापन
राज्य विद्युत प्राविधिक कर्मचारी संघ के जिला सचिव सुनील कुमार ने कहा है कि अफसर नाकामी छिपाने के लिए संघ के पदाधिकारियों को नोटिस दे रहे हैं। उन्होंने कहा कि हम लोग नोटिस से डरने वाले नहीं हैं। जब तक न्याय नहीं मिलता है, तब तक आंदोलन जारी रहेगा।
विज्ञापन

सोमवार को विद्युत वितरण खंड प्रथम कार्यालय पर बिजली कर्मचारियों ने प्रदर्शन कर अफसरों के खिलाफ नारेबाजी की। कर्मचारी नेताओं ने कहा कि यांत्रिक संवर्ग के टेक्नीशियन कार्मिकों की मांगें लंबे समय से लंबित हैं।
कई बार अफसरों ने इसे पूरा करने का आश्वासन दिया, मगर अभी तक कुछ नहीं हुआ है। कर्मचारियों ने कहा कि साप्ताहिक और सार्वजनिक अवकाश में राजस्व वसूली, विद्युत विच्छेदन, कैश काउंटर के कार्य का बहिष्कार किया जाएगा। इस मौके पर अनिल कुमार यादव, अमर बहादुर यादव, विवेक पांडेय, विकलेश तिवारी, अरविंद यादव, विनोद सरोज, विजय कुमार यादव, राजेश श्रीवास्तव प्रमुख रूप से मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें