कोहड़ौर के चंदीपुर धाम में मां शेरावाली का भव्य स्वरुप। संवाद
नवरात्र के छठवें दिन शुक्रवार को भक्तों ने मां आदि शक्ति के कात्यायनी स्वरूप का दर्शन-पूजन किया। बेल्हा देवी धाम में भोर में महाआरती के बाद दर्शन-पूजन शुरू हुआ। कोहड़ौर स्थित मां चंदीपुर देवी धाम में भी भक्तों ने पूजन-अर्चन किया।
रानीगंज के मां वाराही देवी धाम, मां चंद्रिकन देवी धाम, शहर के बलीपुर स्थित मां दुर्गा मंदिर में भक्तों ने आराधना की। देवी पंडालों में जागरण कर महिलाओं ने भक्ति गीत प्रस्तुत किए।
बाल गोपाल दुर्गा पूजा पंडाल बना आकर्षण का केंद्र
फतनपुर बाजार स्थित श्री शिव सिद्ध मंदिर परिसर में बाल गोपाल दुर्गा पूजा समिति की ओर से पंडाल सजाया गया है। पुजारी वीरेंद्र नाथ पांडेय ने बताया कि सप्तमी, अष्टमी और नवमी पर झांकी का मंचन होगा।
महिलाओं ने किया कन्या पूजन
मां अष्टभुजा देवी धाम में शुक्रवार को सुबह से ही भक्तों की कतार लगी रही। मां के जयकारों से पूरा धाम भक्तिमय बना हुआ है। बृहस्पतिवार को श्रद्धालुओं ने कन्या पूजन किया। दुरदुरिया पूजन भी किया गया। इस दौरान मंदिर के पुजारी राम अंजोर तिवारी की मौजूदगी रही।
कोहड़ौर के चंदीपुर धाम में मां शेरावाली का भव्य स्वरुप। संवाद
कोहड़ौर के चंदीपुर धाम में मां शेरावाली का भव्य स्वरुप। संवाद