जूनियर बार एसोसिएशन पुरातन की नवनिर्वाचित कार्यकारिणी को बार कौंसिल के सदस्य इंद्रकुमार चतुर्वेदी ने पद और गोपनीयता की शपथ दिलाई। शपथग्रहण समारोह में प्रशासनिक न्यायमूर्ति शबीदुल हसनैन और महाधिवक्ता विजय बहादुर सिंह को प्रतिभाग करना था, मगर दोनाें लोग नहीं आए। कचहरी में अधिवक्ताओं के शपथ ग्रहण समारोह के लिए व्यापक तैयारियां की गई थी। काफी देर इंतजार के बाद भी जब प्रशासनिक न्यायमूर्ति शबीदुल हसनैन और महाधिवक्ता विजय बहादुर सिंह के नहीं आने से आयोजक निराश दिखे।
बार कौंसिल के सदस्य इंद्रकुमार चतुर्वेदी ने कमलेश चंद्र उर्फ बछेड़ा के नेतृत्व वाली नई टीम को पद और गोपनीयता की शपथ दिलाई। उन्होंने अधिवक्ताओं से एक रहने का आह्वान किया। अधिवक्ताओं को न्याय की कड़ी बताते हुए पीड़ितों की मदद करने की अपील की। इस मौके पर सीआरओ कुंज बिहारी अग्रवाल, सीओ सिटी एमपी सलोनिया, अधिवक्ता गिरीश कुमार मिश्र, रवींद्र मिश्र, संजय पांडेय, अशोक पांडेय, विनय चंद्र मिश्र, केएन मिश्र, रामशरण सिंह, आनन्द सिंह,खलील अहमद आदि मौजूद रहे।