फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रचार सामग्रियों पर अंकित करनी होगी संख्या : डीएम 

Fri, 15 Mar 2019 12:13 AM IST
विनोद सिंह न्यूज डेस्क, अमर उजाला, प्रतापगढ़
विज्ञापन
loksabha election 2019
विज्ञापन
 डीएम मार्कण्डेय शाही ने प्रिंटिंग प्रेस संचालकों से कहा है कि चुनाव लड़ने वाले प्रत्याशियों के खर्च का ब्यौरा रखना होगा। जिन उम्मीदवारों के जितने भी पोस्टर, बैनर की छपाई करें, उनकी चार-चार प्रतियां सूचना अधिकारी को मुहैया कराने के साथ ही  प्रेस का नाम एवं प्रतियों की संख्या अनिवार्य रूप से अंकित करना होगा। 
विज्ञापन


गुरुवार को डीएम कैंप कार्यालय में आयोजित बैठक में प्रिंटिंग प्रेस संचालकों से सहयोग की अपील करते हुए डीएम ने कहा कि प्रचार की जो सामग्री छापी जाए, उसका विवरण सूचना कार्यालय में अवश्य दें। उन्होंने जिम्मेदारियों का बोझ कराते हुए निष्पक्ष चुनाव में सहयोग की अपील की है। उन्होंने बैंक शाखाओं के प्रबंधकों से कहा कि लोकसभा चुनाव लडने वाले प्रत्याशियों का खाता नामांकन से कम से कम एक दिन पूर्व खोल दें।

 निर्वाचन व्यय के उद्देश्य से बैंक खाता या तो अभ्यर्थी के नाम से या निर्वाचन अभिकर्ता के साथ संयुक्त नाम से खोला जाएगा, लेकिन बैंक खाता अभ्यर्थी के परिवार के किसी सदस्य या किसी अन्य व्यक्ति जो अभ्यर्थी निर्वाचन अभिकर्ता नहीं है, संयुक्त नाम से खाता नहीं खोला जाएगा। डीएम ने कहा कि बैंक की शाखाएं यह सुनिश्चित करेंगी कि एटीएम में नकद डालने एवं अन्य शाखाओं में नकदी पहुंचाने के लिए अधिकृत नकदी वाहन को यदि निर्वाचन आयोग के प्राधिकृत अधिकारी जांच करने के लिए रोकते हैं तो नकदी से संबंधित बैंक से जारी समस्त पत्र रखने होंगे।
विज्ञापन


वाहन के साथ रहने वाले कर्मचारियों को पहचान पत्र साथ लेकर चलना होगा। एक  लाख से अधिक नकद राशि जमा करने या निकालने की स्थिति में जिला निर्वाचन कार्यालय को सूचना देनी होगी। 

डीएम ने मदिरा की बिक्री टोकन और कूपन से करने पर पूरी तरह प्रतिबंध लगा दिया है। राज्य उत्पाद शुल्क अधिनियम सामान्य व लाइसेंस की शर्तों का बताते हुए कार्रवाई करने को कहा है।  बैठक में एडीएम शत्रोहन वैश्य, वरिष्ठ कोषाधिकारी दीपक बाबू प्रमुख रूप से मौजूद रहे। 

चुनाव के लिए खुला कंट्रोलरूम 
लोकसभा सामान्य निर्वाचन-2019 को निष्पक्ष, शांतिपूर्ण एवं सफलतापूर्वक संपन्न कराने के लिए जनपद में विभिन्न कंट्रोल रूम स्थापित किए गए हैं। डीएम कैंप आफिस परिसर में कंट्रोल रूम का प्रभारी डीपीओ पवन कुमार यादव को बनाया गया है। जिनका नंबर-9415607279 है। डीपीआरओ कार्यालय में खुले कंट्रोल रूम का प्रभारी एडीपीआरओ राजेंद्र प्रताप को बनाया गया है, जिनका नंबर 05342-221019, मो-7905484310 है।

बीएसए कार्यालय में स्थित कंट्रोलरूम का नंबर-9450264033 है। इसका प्रभारी मो. रिजवान खंड शिक्षा अधिकारी को बनाया गया है, जिनका मो.-7905394971 है। लोकसभा सामान्य निर्वाचन के लिए आईटी सेल डीएम कैंप आफिस परिसर में स्थापित किया गया है। जिसका दूरभाष नंबर-05342-220112 है। इसके प्रभारी जयराम प्राचार्य पालीटेक्निक हैं। जिनका नम्बर-9415735658 है।

निर्वाचन व्यय एवं एमसीएमसी कंट्रोल रूम कोषागार परिसर में स्थापित है, जिसका दूरभाष नंबर-05342-220871 है। इसके प्रभारी दीपकबाबू वरिष्ठ कोषाधिकारी हैं। जिनका नंबर-9450432437 है। मीडिया सेंटर सूचना कार्यालय परिसर में स्थापित किया गया है। जिसका दूरभाष नंबर-05342-222011 है। इसकी प्रभारी सविता यादव अपर जिला सूचना अधिकारी हैं। जिनका मो.-9453005383 है।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें