गर्मी की वजह से उल्टी-दस्त के मरीज बढ़ने लगे हैं। मेडिकल कॉलेज में सोमवार को 80 मरीज डायरिया से पीड़ित होकर इलाज कराने पहुंचे। जबकि सप्ताह भर पहले मेडिकल कॉलेज के ओपीडी में औसतन 10-12 मरीज ही पहुंचते थे।
विज्ञापन
निजी अस्पतालों में भी डायरिया के मरीजों की काफी भीड़ है। वरिष्ठ फिजिशियन डाॅ. वकील अहमद ने बताया कि गर्मी के मौसम में लोगों को खानपान का ध्यान रखना चाहिए। दोपहर के समय धूप में कम से कम निकलने की कोशिश करनी चाहिए।