फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रतापगढ़: बेल्हा में बढ़ी निवेशकों की संख्या, 11,061 करोड़ का करेंगे निवेश

Sat, 11 Feb 2023 12:35 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, प्रतापगढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
तुलसी सदन (हादीहाल) में शुक्रवार को जनपद स्तरीय निवेश कुंभ एवं स्थानीय ओडीओपी उत्पादों एवं हस्तशिल्पियों द्वारा निर्मित उत्पादों की प्रदर्शनी का तीन दिवसीय शुभारंभ सांसद संगम लाल गुप्ता ने किया।
विज्ञापन

सांसद ने कहा कि उत्तर प्रदेश अब उत्तम प्रदेश बन रहा है और उसी विश्वास के तहत हमारा प्रतापगढ़ भी बदल रहा है। उन्होंने उद्यमियों, व्यापारियों से कहा कि वह निर्भीक होकर निवेश करें। सरकार और अफसर मिलकर मदद करेंगे। विधायक जीतलाल पटेल ने कहा कि उद्यमी उद्योग लगाएं उनको पूरी निष्ठा, ईमानदारी के साथ आगे बढ़ाये तो उद्योग भी बढ़ेगा और उद्यमी भी आगे बढ़ेगें। जिले के लोगों के लिए रोजगार के नए अवसर प्राप्त होंगे।
विधायक सदर राजेंद्र कुमार मौर्य ने कहा कि जिले में निवेश और रोजगार के अवसर अधिक से अधिक उपलब्ध होंगे। बेल्हा की पहचान आंवला उद्योग को भी बढ़ावा मिलेगा। जिला उद्योग केंद्र के उपायुक्त दिनेश चौरसिया ने बताया कि 100 निवेशकों ने 11,061 करोड़ रुपये के एमओयू पर हस्ताक्षर किए हैं।
विज्ञापन

इसके साथ ही लखनऊ में आयोजित ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट-2023 का सजीव प्रसारण हादीहाल में भी किया गया। इसे व्यापारियों और अफसरों ने सुना और तालियां बजाईं। कार्यक्रम में रोशन लाल ऊमरवैश्य, मो. अनाम, शुभम अग्रवाल, अभिषेक मणि त्रिपाठी, रवि प्रताप सिंह, आशीष कुमार जायसवाल, वीरेंद्र पांडेय को सम्मानित किया गया।
इस दौरान ओडीओपी उत्पादों एवं हस्तशिल्पियों से निर्मित उत्पादों की प्रदर्शनी लगाई गई। जिसका लोगों ने निरीक्षण किया। इस मौके पर डीएम डॉ. नितिन बंसल, एसपी सतपाल अंतिल, डीपीआरओ रविशंकर द्विवेदी, राजेंद्र केसरवानी प्रमुख रूप से मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें