फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी बोर्ड: एक सिस्टम पर 17 परीक्षा केंद्रों की होगी निगरानी

Sat, 11 Feb 2023 12:34 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, प्रतापगढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
बोर्ड परीक्षा की निगरानी के लिए कंट्रोल रूम में इस बार पुख्ता इंतजाम किए गए हैं। 13 कंप्यूटर सिस्टम से कंट्रोल रूम का सेटअप तैयार किया गया है। एक कंप्यूटर सिस्टम से 17 परीक्षा केंद्रों की निगरानी होगी। परीक्षा केंद्रों की गतिविधियों की पल- पल जानकारी सचल दल को दी जाएगी।
विज्ञापन

बोर्ड परीक्षा की निगरानी के लिए शहर के राजकीय इंटर काॅलेज में कंट्रोल रूम बनाया गया है। पिछले वर्ष की अपेक्षा कंट्रोल रूम की व्यवस्था इस बार बेहतर है। इस बार कंट्रोल रूम में कंप्यूटर की संख्या नौ से बढ़ाकर 13 कर दी गई है। तहसीलवार सेटअप तैयार किया गया है। कंट्रोल रूम एक कंप्यूटर पर एक लिपिक और शिक्षक की तैनाती रहेगी।
एक क्लिक में एक कंप्यूटर में 17 परीक्षा केंद्रों पर नजर रखी जाएगी। परीक्षा केंद्रों की गतिविधियों पर दोनों ही कर्मचारी नजर रखेंगे। दोनों पालियों की परीक्षा की रिपोर्ट भी तैयार करेंगे। इसके अलावा जिन परीक्षा केंद्रों में गड़बड़ी मिलेगी, उनकी रिपोर्ट सचल दल को भी देंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस बारे में डीआईओएस डॉ. ओपी राय ने बताया कि कंट्रोल रूम की निगरानी लखनऊ में बने कंट्रोल रूम से होगी। कंट्रोल रूम भी कनेक्ट हो चुका है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें