वायरल वीडियो में छात्र बता रहा है कि शिक्षक पवन मौर्या ने बच्चों को कुर्सी साफ करने के लिए कहा था। इस संबंध में प्रधानाध्यापक उमाकांत तिवारी का कहना है कि जिस दिन का वीडियो बताया जा रहा है, उस दिन मैं बीआरसी केंद्र पर गया था।
अब छात्र प्राइमरी स्कूल में छात्र से कुर्सी धुलवाने का वीडियो शुक्रवार को दिनभर सोशल मीडिया पर वायरल होता रहा। इसमें एक छात्र शिक्षक की कुर्सी में लगा कीचड़ धुल रहा है। एक छात्र उसका सहयोग कर रहा है। वायरल वीडियो शिवगढ ब्लॉक के सराय शेर खां प्राथमिक विद्यालय का बताया जा रहा है।
विज्ञापन
वायरल वीडियो में छात्र बता रहा है कि शिक्षक पवन मौर्या ने बच्चों को कुर्सी साफ करने के लिए कहा था। इस संबंध में प्रधानाध्यापक उमाकांत तिवारी का कहना है कि जिस दिन का वीडियो बताया जा रहा है, उस दिन मैं बीआरसी केंद्र पर गया था। मुझे मामले की जानकारी नहीं है। बीएसए भूपेंद्र सिंह ने बताया कि वायरल वीडियो की जांच कराने के बाद संबंधित शिक्षक के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।