फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अब घर बैठे लें आय, जाति व निवास प्रमाण पत्र

Mon, 08 Dec 2014 11:21 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, प्रतापगढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
आय, जाति, निवास प्रमाण पत्रों व खतौनी के लिए लोकवाणी या सहज जनसेवा केंद्रों का चक्कर काटने वालों के लिए राहत भरी खबर है। अब इन प्रमाण पत्रों को हासिल करने के लिए कहीं जाने की जरूरत नहीं है।
विज्ञापन


घर पर ही इंटरनेट के जरिए आवेदन किया जा सकता है। इसके लिए हाल ही में शासन ने एक साइट जारी की है। अच्छी बात यह है कि किए गए आवेदन की प्रोसीडिंग ज्यों-ज्यों बढ़ती जाएगी आवेदनकर्ता के पास उसकी खबर मैसेज के जरिए होती रहेगी। लोकवाणी व सहज जनसेवा केंद्र खुलने के बाद भी लोगों को आय, जाति, निवास व खतौनी के लिए परेशान होना पड़ रहा है।

उन केंद्रों पर आवेदन करने के लिए उन्हें भीड़ की वजह से घंटों इंतजार करना पड़ रहा है। समस्या यह भी है कि आवेदन पर प्रशासन क्या कर रहे हैं और वह सारे प्रमाण पत्र कम मिलेंगे इसकी जानकारी के लिए भी उन्हें भटकना पड़ता है। इन तमाम समस्याओं को देखते हुए सरकार ने सिटिजन सवा को सीधे नेट से जोड़ दिया है। (up online. nic.in) पर अब कोई भी व्यक्ति नेट पर कहीं से भी आवेदन कर सकता है। इस साइट पर किया गया आवेदन एनआईसी से होते हुए सीधे अधिकारियों के पास पहुंचेगा।
विज्ञापन


संबंधित अधिकारी आवेदन की प्रक्रिया को परखते हुए कार्रवाई की प्रक्रिया आगे बढ़ाएंगे। ध्यान देने वाली बात यह है कि आय, जाति व निवास के लिए जरूरी कागजातों को स्कैन करते हुए आनलाइन आवेदन के साथ उसे जोड़ना भी होगा। आवेदन संग नेट पर लगाए गए कागजात की अधिकारी जांच कर सीधे प्रमाण पत्र जारी कर देंगे। इस बात की खबर आवेदन के समय दिए गए मोबाइल नंबर पर एसएमएस के जरिए आवेदक को दी जाएगी। एसएमएस में दिए गए निर्देशों का पालन करते हुए संबंधित व्यक्ति प्रमाण पत्रों को नेट से निकाल कर अपना काम आसानी से कर लेगा। इस व्यवस्था में बढ़िया बात यह है कि समय के साथ अनायास खर्च होने वाला आवेदकों का पैसा भी बचेगा।

साइट (up online. nic.in) खोलने पर आनलाइन सिटीजन सर्विस नामक एक प्वाइंट आएगा। उस पर माउस से क्लिक करने पर नया पेज खुलेगा। उस पर नियमानुसार आवेदन करने पर ओटीपी वन (टाइम पासवर्ड) एसएमएस के जरिए मोबाइल पर आएगा। इसके बाद जैसे-जैसे किए गए आवेदन पर कार्रवाई बढ़ेगी। मोबाइल पर उसकी सूचना एसएमएस से संबंधित को मिलती रहेगी। प्रमाण पत्र तैयार हो जाएगा तो आखिरी एसएमएस में बताया जाएगा कि अब आप नेट से अपना प्रमाण पत्र निकाल सकते हैं।

ई-डिस्ट्रिक मैनेजर पुष्पेन्द्र यादव ने बताया कि लोगों की सहूलियत को ध्यान में रखते हुए शासन ने यह व्यवस्था लागू की है। डीएम के निर्देश पर जिले में इस व्यवस्था पर अमल शुरू है। लोग इसका फायदा लेकर समय व फिजूल में खर्च होने वाले पैसे की भी बचत होगी।
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें