रविवार को डाक बंगले के उद्घाटन के दौरान प्रो.शिवाकांत ओझा ने भाजपा व बसपा पर हमला करते हुए कहा कि नोटबंदी में किसान आत्महत्या कर रहे हैं। वहीं बसपा प्रमुख मुसलमान बिरादरी को ठग रही हैं। 2012 से अभी तक विधानसभा में 25 अरब रुपये की परियोजनाओं से विकास किया है। क्षेत्र में हमेशा चहुंमुखी विकास करता रहूंगा। जनता ने आगे पुन: चुना तो विधानसभा की तस्वीर बदली हुई नजर आएगी। बजट स्वीकृत होते ही चुनाव की घोषणा से पहले टाउन एरिया की भी सौगात दूंगा।
इस दौरान उन्होंने विकास कार्यों को दोहराते हुए बताया दयालपुर घाट सेतु, बकुलाही घाट सेतु, औवार घाट सेतु, जमुआरी नाला पर पुल, परैया नाला, सेंधउवा नाला, शनिदेव धाम, प्रेमधरपट्टी, भीट नहर, थरिया यादव बस्ती, पिपरी ब्राम्हण बस्ती सहित दर्जनों पुल का निर्माण कराया गया है। साथ ही देल्हूपुर-पट्टी मार्ग, गाजीकाबाग से मुबारकपुर मार्ग, चिरकुट्टी से दंादूपुर मार्ग, रानीगंज से शाहपुर मार्ग सहित डेढ़ दर्जन सड़कों का अरबों रुपयों की लागत से पुर्ननिर्माण, वहीं सराय गनई से दिलीपपुर, दुर्गागंज नहर पटरी से रानीगंज, शिमलानाका से अंगदाकापूृरा, हरिपालमऊ से अवधानपुर, प्रतापगढ़-जगनीपुर मार्ग, फतनपुर से कोयम यादव बस्ती, छितपालगढ़ से जद्दोपुर, पटहटिया खुर्द यादव बस्ती सहित डेढ़ दर्जन संपर्क मार्गों का निर्माण कराया गया। विद्युत व्यवस्था में खतनपुर मानापट्टी में 133 केवीए का उपकेन्द्र, रानीगंज में 33 केवीए, देल्हूपुर में 5 एमबीए, गौरा में 5 एमबीए, दिलीपपुर में 33 केवीए, के विद्युत उपकेन्द्रों सहित कई विकास के कार्य कराए गए। ।
इस दौरान विधानसभा अध्यक्ष डा.शेर बहादुर, ब्लाक प्रमुख गौरा पूर्णांशु ओझा, इबरार जहानिया, शिवेन्द्र प्रताप सिंह, भूपेन्द्र तिवारी, श्याम शंकर विद्रोही, जिलाध्यक्ष भइयाराम पटेल सहित जिला पंचायत सदस्य पप्पू भाई, शिव पाल सोनी, नरेन्द्र ओझा सहित तमाम लोग मौजूद रहे। कार्यक्रम संचालन अशोक मिश्र उर्फ पप्पू मिश्र ने किया।