फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राहत: अब महज दो घंटे में कोरोना रिपोर्ट

विज्ञापन
विज्ञापन
प्रतापगढ़। जिले के लोगों के लिए राहत भरी खबर है। कोरोना जांच के लिए सैंपल देने के बाद रिपोर्ट के लिए चार से पांच दिन का इंतजार नहीं करना पड़ेगा। दो से ढाई घंटे में मरीजों को रिपोर्ट मिल जाएगी। एंटीजन किट से उन लोगों की जांच करने के लिए शासन ने आदेश दिया है जिनमें कोरोना वायरस जैसे लक्षण मिल रहे हैं।
विज्ञापन

शासन के आदेश पर सीएमओ ने जिले के 17 सीएचसी और पांच एडिशनल पीएचसी पर एंटीजन किट के माध्यम से कोरोना के संदिग्ध मरीजों की जांच करने के लिए कहा है। इसके लिए रविवार को एलटी के साथ डाटा इंट्री ऑपरेटर को प्रशिक्षण दिया गया। एक एलटी ने बताया कि किट से जांच करने पर दो से तीन घंटे के अंदर रिपोर्ट आ जाती है। हालाकि अभी उन लोगों की ही किट से जांच की जाएगी, जिनमें कोरोना वायरस के लक्षण होंगे। एलटी ने बताया कि शासन की ओर से प्रतिदिन पांच सौ मरीजों की किट से जांच करने के लिए आदेश मिला है।
पहले दिन सभी मिले निगेटिव
एंटीजन किट के माध्यम से सोमवार को सीएचसी में हुई जांच में एक भी मरीज पाजिटिव नहीं मिला। सभी की रिपोर्ट निगेटिव आई। इससे लोगों ने राहत की सांस ली है।
शासन के आदेश पर एंटीजन किट से कोरोना की जांच शुरू कर दी गई है। इस जांच में यदि कोई मरीज पाजिटिव पाया जाता है तो जांच करने के लिए एक बार उसका सैंपल लेकर प्रयागराज भेजा जाएगा। इसके बाद उसे कोविड अस्पताल भेजा जाएगा। प्रयागराज से रिपोर्ट आने के पहले मरीज को आइसोलेशन वार्ड में रखा जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

डॉक्टर एके श्रीवास्तव, सीएमओ।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें