कम नामांकन वाले 637 परिषदीय विद्यालयों को बेसिक शिक्षा अधिकारी देवब्रत सिंह ने कारण बताओ नोटिस जारी किया है। 30 जुलाई को हुई समीक्षा के दौरान इन विद्यालयों में 50 से कम नामांकन मिले हैं।
स्कूल चलो अभियान के तहत बच्चों के नामांकन बढ़ाने पर जोर दिया जा रहा है। बावजूद इसके शिक्षक दाखिले को लेकर बेपरवाह हैं। लापरवाही मिलने पर बेसिक शिक्षा अधिकारी ने प्रधानाध्यापकों को नोटिस जारी कर दो दिन के दिन अंदर स्पष्टीकरण तलब किया है।
अभियान के समापन पर की गई समीक्षा में 30 जुलाई तक 637 विद्यालयों में नामांकन 50 से कम मिले हैं। बेसिक शिक्षा अधिकारी देवब्रत सिंह ने बताया कि अधिक से अधिक बच्चों को शिक्षा मुहैया कराना बेसिक शिक्षा विभाग की जिम्मेदारी है। 2375 विद्यालयों में अधिकांश ने बेहतर प्रदर्शन किया है। खराब प्रगति वाले विद्यालयों को नोटिस जारी कर सुधार का निर्देश दिया गया है।
सात अगस्त तक अंतिम मौका
कम नामांकन वाले विद्यालयों को सात अगस्त तक का अंतिम मौका प्रदान किया गया है। 50 से अधिक नामांकन करने के निर्देश दिए गए हैं। शत प्रतिशत लक्ष्य प्राप्त न करने पर जिम्मेदार प्रधानाध्यापकों के खिलाफ विभागीय कार्रवाई की जाएगी।