फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कागज पर प्रचार- प्रसार कर अवर अभियंता डकार गए रकम

विज्ञापन
विज्ञापन
प्रतापगढ़। सरचार्ज माफी योजना के प्रचार-प्रसार की रकम अवर अभियंता डकार गए। न पंफलेट बांटे और न पोस्टर, बैनर लगवाए। अब राजस्व वसूली कम होने पर इसकी पोल खुल रही है। विद्युत वितरण पारेषण खंड रानीगंज में बजट के बंदरबाट का मामला सामने आया है। विभाग ने अवर अभियंताओं को नोटिस थमाया है। विभागीय कार्रवाई से हड़कंप मचा हुआ है।
विज्ञापन

जिले में चार विद्युुत वितरण पारेषण खंड हैं। रानीगंज, लालगंज, कुंडा व सदर। इसके तहत 67 विद्युत उपकेंद्र हैं। जिले में लगभग 5 लाख से अधिक विद्युत उपभोक्ता हैं। जिले में करोड़ों रुपये का बिल दबाकर बकाएदार बैठे हुए हैं। लाख प्रयास के बाद भी वह बिल जमा करने के लिए आगे नहीं आ रहे थे। दरअसल, इसके पीछे सरचार्ज भी मुख्य वजह बन रहा था। विभाग ने इसके लिए सरचार्ज माफी योजना की शुरुआत की। ताकि बकाएदारों को ब्याज छूट का लाभ मिल सके। योजना की शुरुआत दो महीने पहले हुई। प्रचार- प्रसार की जिम्मेदारी विद्युत उपकेेंद्रों पर तैनात अवर अभियंताओं को दी गई। इसके लिए दस-दस हजार रुपये प्रति अवर अभियंता को मिले। इस बजट के अंतर्गत उन्हें गांव- गांव प्रचार-प्रसार करना था। ताकि ग्रामीण इसका लाभ उठा सकें।
मगर किसी भी विद्युत वितरण खंड में ढंग से प्रचार-प्रसार नहीं हुआ। महज कोरम पूरा किया गया। कागज पर रूटचार्ट तैयार कर अवर अभियंताओं ने अपनी जेब गर्म की। यही वजह है कि ग्रामीणों को सरचार्ज माफी योजना की जानकारी नहीं हो पाई। नतीजा यह रहा कि टारगेट के अनुरूप रजिस्ट्रेशन नहीं हो सका। योजना की अवधि का अंतिम चरण चल रहा है। 31 दिसंबर अंतिम तिथि है। विभागीय टीम अब बकाए बिल की वसूली व बकाएदारों के रजिस्ट्रेशन की संख्या की पड़ताल कर रही है। पहले चरण में सबसे ज्यादा खामी रानीगंज विद्युत वितरण पारेषण खंड में मिली है। 61 हजार बकाएदारों में महज 10 हजार ने ही रजिस्ट्रेशन कराए हैं। पड़ताल में पता चला कि अवर अभियंताओं ने योजना के प्रचार-प्रसार में महज फर्ज अदायगी की है। रानीगज, तौकलपुर, खाखापुर, पांडेयतारा, गौरा के अवर अभियंताओं को अधीक्षण अभियंता ने नोटिस थमाया है। इस कार्रवाई से हड़कंप मचा हुआ है।
विज्ञापन

प्रचार-प्रसार कम होने की वजह से साठ हजार बकाएदारों के सापेक्ष महज दस हजार ही रजिस्ट्रेशन हुए हैं। इसमें अवर अभियंताओं की लापरवाही साफ नजर आती है। इसलिए इनको नोटिस दिया गया है।
विज्ञापन

आरबी सिंह, एक्सईएन, रानीगंज
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें