शहर के नेशनल अर्बन कोऑपरेटिव बैंक लिमिटेड खाता धारकों की परेशानी बढ़ गई है। सदर, चिलबिला, कुंडा और पट्टी के ग्राहकों के खाते में रुपये जमा है, मगर उन्हें दस हजार रुपये से अधिक नहीं मिल रहे हैं।
नेशनल अर्बन बैंक में बेसिक शिक्षा विभाग के शिक्षकों का भी खाता है। प्रतिमाह के उनके खाते में वेतन तो आ रहा है, मगर वह दस हजार रुपये से अधिक नहीं निकाल पा रहे हैं। इससे शिक्षकों और कर्मचारियों की परेशानी बढ गई है। शिक्षकों और कर्मचारियों का कहना है कि अगर जल्द ही इस दिशा में कोई पहल नहीं की गई, तो अन्य बैंकों में खाता खोलवाने को मजबूर होंगे। बैंक के महाप्रबंधक विकास त्रिपाठी ने बताया कि बकायेदारों से वसूली का अभियान तेज कर दिया गया है। रिकवरी होते ही इस प्रतिबंध से मुक्ति मिल जाएगी। संवाद