फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तीन मार्च को जिले के 18 केंद्रों पर होगा मतदान

विज्ञापन
election
विज्ञापन
जिले में एमएलसी के एक पद के लिए चार फरवरी से नामांकन पत्र दाखिल किए जाएंगे। विकास भवन में होने वाले नामांकन के लिए कड़ी सुरक्षा व्यवस्था की जा रही है। प्रत्याशी 11 फरवरी तक नामांकन पत्र दाखिल कर सकेंगे। तीन मार्च को मतदान और 12 मार्च को मतगणना होगी।
विज्ञापन

जिले में विधानसभा चुनाव के साथ ही विधान परिषद सदस्य के एक पद के लिए नामांकन प्रक्रिया चार फरवरी से प्रारंभ होगी। अफीम कोठी में विधानसभा और विकास भवन में एमएलसी पद के लिए नामांकन स्थल बनाया गया है। एमएलसी के चुनाव में ग्राम प्रधान, बीडीसी सदस्य, नगरपालिका परिषद और टाउन एरिया के सभासद, नगरपालिका अध्यक्ष और टाउन एरिया अध्यक्षों के साथ ही ब्लॉक प्रमुख और स्थानीय विधायक मतदान करते हैं।
एमएलसी प्रत्याशी 11 फरवरी तक नामांकन कर सकेंगे। 14 फरवरी को नामांकन पत्रों की जांच, 16 फरवरी को उम्मीदवार नाम वापस ले सकेंगे। तीन मार्च को मतदान होगा और 12 मार्च को मतगणना होगी। एमएलसी चुनाव के लिए जिले में 18 मतदान केंद्र बनाए गए हैं। जिले के 17 विकास खंड कार्यालयों के साथ ही शहर में जिला पंचायत कार्यालय को मतदान केंद्र बनाया गया है। उप जिला निर्वाचन अधिकारी सुनील कुमार शुक्ल को डीएम ने सहायक जिला निर्वाचन अधिकारी नामित किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें