जिले में एमएलसी के एक पद के लिए चार फरवरी से नामांकन पत्र दाखिल किए जाएंगे। विकास भवन में होने वाले नामांकन के लिए कड़ी सुरक्षा व्यवस्था की जा रही है। प्रत्याशी 11 फरवरी तक नामांकन पत्र दाखिल कर सकेंगे। तीन मार्च को मतदान और 12 मार्च को मतगणना होगी। जिले में विधानसभा चुनाव के साथ ही विधान परिषद सदस्य के एक पद के लिए नामांकन प्रक्रिया चार फरवरी से प्रारंभ होगी। जिला प्रशासन ने विकास भवन में नामांकन की व्यवस्था है।
एमएलसी प्रत्याशी 11 फरवरी तक नामांकन कर सकेंगे। 14 फरवरी को नामांकन पत्रों की जांच,16 फरवरी को उम्मीदवार नाम वापस ले सकेंगे। तीन मार्च को मतदान होगा और 12 मार्च को मतगणना होगी। एमएलसी चुनाव के लिए जिले में 18 मतदान केंद्र बनाए गए हैं । इसमें 17 विकास खंडों के ब्लॉक कार्यालयों के साथ ही शहर में जिला पंचायत कार्यालय को मतदान केंद्र बनाया गया है। उप जिला निर्वाचन अधिकारी सुनील कुमार शुक्ल ने बताया कि अंतिम मतदाता सूची का प्रकाशन 11 फरवरी को होगा।
एमएलसी चुनाव के लिए तैयार हो रही मतदाता सूची
उप जिला निर्वाचन अधिकारी सुनील कुमार शुक्ल ने बताया है विधान परिषद के निर्वाचक नामावलियों के प्रकाशन का कार्यक्रम जारी कर दिया गया है। उन्होंने बताया है कि उत्तर प्रदेश विधान परिषद के प्रतापगढ़ स्थानीय प्राधिकारी निर्वाचन क्षेत्र की निर्वाचक नामावलियों का प्रकाशन मंगलवार को कर दिया गया है।
जिसकी प्रति सहायक निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण कार्यालय एवं सभी मतदान केंद्रों पर चस्पा कराई गई है। मतदाता सूची के संबंध में आठ फरवरी तक आपत्ति दाखिल की जा सकती है। मतदाता सूची का अंतिम प्रकाशन 11 फरवरी को किया जाएगा।