फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शक्ति प्रदर्शन ने उड़ाई आचार संहिता की धज्जियां

Fri, 03 Feb 2017 11:39 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, प्रतापगढ़
विज्ञापन
news
विज्ञापन
विधानसभा चुनाव का नामांकन करने पहुंचे प्रत्याशियों के समर्थकों के हुजूम ने कलेक्ट्रेट परिसर के बाहर जमकर हल्ला मचाया। जबकि नामांकन कक्ष के भीतर सन्नाटा पसरा रहा। बाहर शक्ति प्रदर्शन के चलते आदर्श आचार संहिता की धज्जियां उड़ती नजर आईं। सपा, भाजपा प्रत्याशियों के दम से प्रशासन की चाकचौबंद व्यवस्था पर आंच आती रही। शुक्रवार को नामांकन करने के लिए राजनैतिक दलों के अलावा निर्दलीय प्रत्याशियों ने दमखम दिखाया। सुबह से ही अफसर सुरक्षा का सख्त प्रबंध करते नजर आए। हालांकि नामांकन प्रक्रिया प्रारंभ होते ही निषेधाज्ञा के साथ आदर्श आचार संहिता की धज्जियां उड़ती नजर आईं। सपा व भाजपा के प्रत्याशी दमखम के साथ नामांकन करने पहुंचे। नामांकन परिसर के बाहर उत्साही समर्थक प्रत्याशियों को कंधे पर बैठाए हुए थे। वे नारेबाजी के साथ ही तालियां भी बजा रहे थे।
विज्ञापन


एक घंटे के भीतर प्रत्याशियों के जुलूस में शामिल समर्थकों की नारेबाजी से अफरा-तफरी का माहौल कायम हो गया। नामांकन स्थल के इर्द गिर्द मौजूद सुरक्षाकर्मी भी मूकदर्शक बने रहे। जुलूस गेट पर पहुंचने के बाद अफसर व सुरक्षाकर्मी हरकत में आते और प्रत्याशी के भीतर होने के बाद जुलूस को तितर- बितर करने के लिए भागदौड़ करने लगते। प्रत्याशियों के दमखम के फेर में आम लोगों को तमाम दिक्कतों का सामना करना पड़ा। प्रत्याशियों के साथ ही समर्थक आचार संहिता की धज्जियां उड़ाने के साथ ही जिले में लागू निषेधाज्ञा का भी उल्लंघन करते रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें