फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गर्मी से राहत नहीं, 43 डिग्री सेल्सिएस पहुंचा पारा

विज्ञापन
चिलचिलाती धूप व गर्मी से परेशान महिला। संवाद - फोटो : PRATAPGARH
विज्ञापन
बुधवार को दिनभर पछुआ हवाएं सक्रिय रहीं। तल्ख धूप व पछुआ हवाओं से तापमान बढ़ गया। भीषण गर्मी से लोग बेहाल रहे। अधिकतम तापमान बढ़कर 43.0 डिग्री सेल्सियस पर पहुंच गया, जबकि न्यूनतम 23.0 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया। भीषण गर्मी से शहर से गांव तक लोग परेशान नजर आए।
विज्ञापन

बुधवार को दिनभर पश्चिमी हवाएं रफ्तार भरती रहीं। सुबह से ही सूर्य की किरणें चुभने लगीं। धूप का असर इतना तेज रहा कि बाहर निकलना मुश्किल हो रहा था। लू के थपेड़े लोगों के चेहरे झुलसाने पर आमादा थे। लोग उमस भरी गर्मी से परेशान रहे। हर कोई पसीने से तरबतर दिखा। सहालग की वजह से शहर के बाबागंज, पल्टन बाजार, राजापाल टंकी, अंबेडकर चौराहा, पंजाबी मार्केट, घंटाघर, सदर बाजार स्थित दुकानों पर ग्राहकों की भीड़ लगी रही।
गर्मी से उनका बुरा हाल रहा। न तो पंखे काम कर रहे थे और न ही कूलर। सभी पसीने से तरबतर रहे। लोग गमछा और टोपी के सहारे गर्मी से बचाव का प्रयास करते नजर आए। शाम को सूर्य ढलने के बाद भी गर्मी के तेवर बरकरार रहे। मौसम वैज्ञानिक देशराज मीना ने बताया कि पश्चिमी हवाएं सक्रिय हो गई हैं। अब गर्मी का असर और तेज होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें