फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बेल्हा की निष्ठा को प्रदेश में पांचवां स्थान

Sun, 17 May 2015 11:41 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला प्रतापगढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
बेटियों ने जिलेवासियों को इतराने का मौका दे दिया है। उन्होंने साबित कर दिया है कि किसी मामले में वे लड़कों के मुकाबले कम नहीं हैं। यूपी बोर्ड की इंटरमीडिएट परीक्षा में तुलसी इंटरमीडिएट कालेज जमेठी कुंडा की छात्रा निष्ठा यादव ने ढिबरी की रोशनी में पढ़ाई कर 96.2 प्रतिशत अंक हासिल कर प्रदेश में पांचवां और जिले में पहला स्थान हासिल किया है। इसी स्कूल की श्वेता और पूजा यादव ने जिले में दूसरा और तीसरा स्थान हासिल कर इतिहास रचा है। रविवार दोपहर रिजल्ट आते ही जिले के 60,840 परीक्षार्थी पास होने की खुशी से झूम उठे। जिले के 92.3 प्रतिशत बच्चे सफल रहे हैं। जिले ने मंडल में तीसरा और प्रदेश में 37वां स्थान बनाया है।
विज्ञापन


इंटरमीडिएट का रिजल्ट दोपहर 12.30 बजे घोषित होते ही परिणाम देखने के लिए परीक्षार्थी बेकरार हो उठे। कुंडा स्थित इंटरकालेज जमेठी और सरस्वती विद्या मंदिर लालगंज के  बच्चों ने जिले की टाप टेन सूची में शामिल होकर कालेज का नाम रोशन किया है। इंटरमीडिएट की परीक्षा में कुल 66,111 परीक्षार्थी शामिल हुए, जिनमें 60,840 उत्तीर्ण होने में सफल रहे। उत्तीर्ण होने का प्रतिशत 92.3 प्रतिशत रहा, जबकि 5271 बच्चे असफल हो गए। मंडल में तीसरा और प्रदेश में 37वां स्थान प्राप्त करने वाले जिले की बेटी निष्ठा यादव ने प्रदेश में पांचवां स्थान प्राप्त किया है। निष्ठा को कुल 481 अंक मिले हैं, जबकि इसी कालेज की छात्रा श्वेता को 479 और पूजा गुप्ता, पूजा यादव को 478 अंक मिले हैं। जिले के  दस टॉपरों में नौ बेटियां हैं। वागीश सिंह ही एकमात्र छात्र हैं। इंटरमीडिएट की परीक्षा में बेटियों का डंका बजा है। छात्राओं की इस सफलता से अभिभावकों का सिर गर्व से ऊंचा हो गया है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें