यूपी बोर्ड की हाईस्कूल परीक्षा में रामसेवक इंटरमीडिएट कालेज श्रीनाथपुर पट्टी की छात्रा प्रतिमा ने 95 प्रतिशत अंक हासिल कर जिले की टॉपर बनने का गौरव हासिल किया है। प्रतिमा को सबसे अधिक 570 अंक मिले, जबकि सरस्वती विद्या मंदिर लालगंज की छात्रा श्रुति सिंह ने 559 अंक हासिल कर दूसरे स्थान पर कब्जा जमाया है। रामसेवक इंटरमीडिएट कालेज श्रीनाथपुर पट्टी की प्रियंका आदित्य ने 558 अंक प्राप्त कर तीसरे स्थान प्राप्त करने में सफलता अर्जित की है। हाईस्कूल में बच्चों के पास होने का प्रतिशत 85.49 है। परीक्षा में शामिल होने वाले 72,254 बच्चों में 61,668 छात्र-छात्राएं सफल रहे।
यूपी बोर्ड की हाईस्कूल परीक्षा के लिए जिले के 82,613 छात्र-छात्राओं ने आवेदन किया था। इसमें 72,254 परीक्षार्थी परीक्षा में शामिल हुए। इनमें से 61,668 परीक्षार्थी उत्तीर्ण रहे। बेल्हा को इलाहाबाद मंडल में तीसरा और प्रदेश में 24वां स्थान प्राप्त हुआ है। रामसेवक इंटरमीडिएट कालेज श्रीनाथपुर पट्टी की छात्रा प्रतिमा ने 95 प्रतिशत अंक हासिल कर जिले की टापर बनने का गौरव हासिल किया। प्रतिमा को सबसे अधिक 570 अंक मिले, जबकि सरस्वती विद्या मंदिर लालगंज की छात्रा श्रुति सिंह ने 559 ने अंक हासिल कर दूसरे और रामसेवक इंटरमीडिएट कालेज श्रीनाथपुर पट्टी की प्रियंका आदित्य ने 558 अंक प्राप्त कर तीसरा स्थान प्राप्त करने में सफलता अर्जित की है। हाईस्कूल में टापटेन की सूची में अधिकांश बालिकाओं का ही नाम है। टापटेन की सूची में 9 बालिकाएं और एक बालक है।