सर्दी बढ़ने से पहले मेडिकल कॉलेज प्रशासन ने मरीजों के साथ आने वाले तीमारदारों के लिए राहत की तैयारी शुरू कर दी है। अस्पताल परिसर में रैन बसेरा तैयार किया जा रहा है ताकि सर्द रातों में लोगों को खुले में सोना न पड़े। मेडिकल कॉलेज के महिला और पुरुष अस्पताल में 20-20 बेड के रैन बसेरे बनाए जाएंगे। इसमें बिस्तर, कंबल और पेयजल की व्यवस्था रहेगी।
विज्ञापन
पांच सौ बेड के मेडिकल कॉलेज में रोजाना सैकड़ों मरीज आते हैं। उनके साथ आने वाले तीमारदार बरामदे और फुटपाथ पर रात गुजारने को मजबूर होते हैं। सर्दी को देखते हुए मेडिकल कॉलेज प्रशासन ने पहले ही तैयारी शुरू कर दी है।
मेडिकल कॉलेज के प्राचार्य डॉ. देवजीत शर्मा ने बताया कि रैन बसेरे का काम तेजी से चल रहा है। दिसंबर के पहले सप्ताह तक इसे शुरू करने का लक्ष्य है। साफ-सफाई और सुरक्षा के लिए कर्मचारियों की ड्यूटी लगाई जाएगी।