फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गोदामों में रसोई गैस सिलेंडर खत्म, संकट बढ़ा

Mon, 11 May 2015 12:23 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला प्रतापगढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
शहर के गोदामों में रविवार को रसोई गैस सिलेंडर खत्म हो जाने से लोग भड़क गए। नाराज उपभोक्ताओं ने गोदामों पर जमकर हंगामा किया। काफी संख्या में हंगामा कर रहे उपभोक्ताओं को देख गोदाम कर्मचारी सहम गए। वहीं आपूर्ति ठप होने की जानकारी होने पर गैस ब्लैक करने वालों की चांदी रही।
विज्ञापन


शनिवार को बंदी होने से उपभोक्ताओं की भीड़ रविवार की सुबह गोदामों पर जमा हो गई। हर कोई पहले रसोई गैस पाने की होड़ में लगा रहा। कुछ देर तक सिलेंडर वितरण करने के बाद आपूर्ति ठप कर दी गई। भीषण गर्मी से परेशान  घंटों लाइन में लगे उपभोक्ताओं को जब पता चला कि आपूर्ति ठप कर दी गई है तो वे हंगामा करने लगे। नाराज उपभोक्ताओं ने गोदाम के अंदर जाकर देखा तो वहां एक भी सिलेंडर नहीं था। कर्मचारियों की लापरवाही से नाराज उपभोक्ताओं का गोदाम पर घंटों हंगामा चलता रहा।


काफी संख्या में हंगामा कर रहे लोगों को देख कर्मचारी सहम गए। वे गोदाम छोड़कर इधर उधर भाग निकले। थोड़ी देर बाद हंगामा शांत होने के बाद स्थिति शांत हो सकी। उधर, आपूर्ति ठप होने की जानकारी होने पर गैस ब्लैक करने वाले लोगों की चांदी रही। परेशान उपभोक्ताओं को मनमाने दाम पर सिलेंडर बेचे गए। परेशान लोग बाइक पर रसोई गैस सिलेंडर लेकर इधर-उधर भटकते नजर आए। उधर, एजेंसी संचालकों का कहना रहा कि गैस प्लांट त्रिशुंडी से सप्लाई न हो पाने के कारण सिलेंडर कम पड़ गए। संभवत: सोमवार को आपूर्ति हो जाने पर मंगलवार की सुबह से सिलेंडर उपलब्ध कराए जाएंगे। 
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें