फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महिला सम्मान के रक्षक नहीं भक्षक बने घर के पुरुष

Fri, 13 Mar 2015 11:30 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो प्रतापगढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
शहर हो या गांव रसूख के लिए लड़ाई की आग में अधिकांश पुरुष घर की महिलाओं को झोंकने से गुरेज नहीं कर रहे हैं। महिलाओं को आगे कर वे पीछे से विपक्षी पर कानूनी वार कर रहे हैं। अधिकारियों को शिकायती पत्र देने पुरुष जाते हैं पर उस पर प्रार्थी का नाम पत्नी या घर की अन्य महिला का लिखते हैं। इससे महिलाओं की साख तो डिग ही रही है अधिकारी भी परेशान हो रहे हैं।
विज्ञापन


महिलाओं के प्रति सरकार व अधिकारियों के उदार रवैये का फायदा पुरुष समाज विरोधियों से चल रही लड़ाई में उठा रहा है। इस तरह के कई मामले अधिकारियों ने पकड़े हैं। विकास भवन में सीडीओ से हुई ज्यादातर शिकायतें महिलाओं के नाम की गई हैं। कुछ पर उनके मोबाइल नंबर भी लिखे हैं। कुछ नंबरों पर फोन लगा सीडीओ ने बात करने की कोशिश की। इस पर पुरुषों ने ही फोन उठाया। शिकायत का नाम सुनते ही वे समस्या को लेकर बड़बड़ाने लगे। शिकायतकर्ता महिला को पूछने पर उन्होंने फोन उसे पकड़ा दिया। उन महिलाओं ने कहीं कोई शिकायत करने से इंकार कर दिया। सीडीओ की मानें तो महिलाओं के इंकार करने पर भी पुरुष उनसे मोबाइल लेकर शिकायत करने की पुष्टि कर रहे थे। महिलाओं को आगे कर कानून से खेलने वाले तमाम चालबाज पुरुषों से पुलिस भी परेशान है। वाद-विवाद हुआ नहीं कि वे विपक्षी पर महिलाओं से छेड़छाड़ करने तक का आरोप लगाने से बाज नहीं आ रहे हैं। इस तरह की कई शिकायतों की पुलिस ने जांच की तो महिलाओं ने शिकायत करने से इंकार कर दिया।


केस वन :- भुपियामऊ क्षेत्र की एक महिला से छेड़खाली होने की शिकायत पुलिस से बुधवार को हुई थी। पुलिस जांच के लिए उसके घर पहुंची तो महिला ने ऐसी कोई शिकायत करने से मना कर दिया। उसने पुलिस को बताया कि घर गांव के कुछ लोगों से झगड़ा हुआ था घर वाले शिकायत किए होंगे।
विज्ञापन


केस टू:-कुंडा की सूरजकली के नाम से सीडीओ को शिकायत मिली थी। जिसमें लिखा था कि वह गरीब है और प्रधान ने आवास न देकर गाली देते हुए दरवाजे से भगा दिया। प्रार्थना पत्र पर दर्ज मोबाइल नंबर पर सीडीओ फोन लगाया तो महिला ने इस तरह की शिकायत करने से इंकार किया। उसका कहना था कि उसके पति शिकायत किए होंगे।

केस थ्री:- कटरामेदनीगंज की सरोजा के नाम से समाजवादी पेंशन में नाम न होने की शिकायत थी। समाज कल्याण अधिकारी उसके घर पहुंचे तो पता चला कि उसने शिकायत नहीं की। समाज कल्याण अधिकारी ने बताया कि उसके पति ने कहा कि पेंशन नहीं मिली इस लिए उसने शिकायत की है।
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें