फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नगर पालिका ने हटवाया अतिक्रमण

Tue, 24 Feb 2015 11:18 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो प्रतापगढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
अधिकारियों के आदेश के बाद मंगलवार को नगर पालिका शहर का अतिक्रमण हटाने के लिए मैदान में उतरी। जिला अस्पताल से लेकर मीराभवन तक दोबारा अतिक्रमण हटवाया गया। इस दौरान अफरा-तफरी मची रही। नगर की सड़कों व पटरियों को दुकानदारों के कब्जे से मुक्त कराने के लिए कई माह से एसडीएम सदर ने अभियान छेड़ रखा है। इस बीच प्रशासन की कार्रवाई बंद समझकर लोगों ने फिर से सड़कों की पटरियों पर कब्जा कर लिया था। इस मामले को गंभीरता से लेते हुए आला अधिकारियों ने नगर पालिका को फिर से कब्जा हो रही सड़क और पटरियों को खाली कराने का आदेश दिया।
विज्ञापन


 अधिकारियों के आदेश पर मंगलवार को नगर पालिका के जेई की अगुवाई में टीम ने अंबेडकर चौराहे से लेकर जिला अस्पताल तक अतिक्रमण हटवाया। इसके बाद टीम के लोगों ने राजापाल चौराहा होते हुए मीराभवन तक अतिक्रमण हटवाया। टीम के लोगों को देखते ही दुकानदार अपनी गुमटियां और टिनशेड उखाड़ने लगते। जानकारी होने पर पूरे शहर में हड़कंप मचा रहा। एसडीएम सदर जेपी मिश्रा ने बताया कि अतिक्रमण करने वालों के खिलाफ अब कार्रवाई होगी। एक बार फिर लोगों को सचेत किया जा रहा है। पटरियों व सड़कों पर कब्जा करने वाले लोगों के खिलाफ सख्त कार्रवाई होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें