फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वार्ड छोड़ स्कूल चला रहीं पार्षद

Mon, 23 Feb 2015 11:11 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो प्रतापगढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
शहर के दहिलामऊ दक्षिणी वार्ड की पार्षद माधुरी सिंह संस्कृत से एमए ही नहीं बीएड भी हैं। उनका अपना खुद का विद्यालय चलता है। स्कूल संचालन का ज्यादातर काम उनके जिम्मे ही है। ऐसे में वह वार्ड में ज्यादा समय नहीं दे पातीं। घर से स्कूल व स्कूल से घर में ही उनका वक्त निकल जाता है। पार्षद की जगह वार्ड का काम उनके पति पूर्व पार्षद राजेश सिंह देखते हैं।
विज्ञापन


अमर उजाला टीम सोमवार को पार्षद के घर पहुंची तो उनके पुत्र ने बताया मम्मी स्कूल में हैं। खैर, वहां से टीम उनके विद्यालय पहुंची। वहां आलीशान कार्यालय में पार्षद बैठी थीं। अपने बारे में बताया। बात चल ही रही थी कि उनके पति राजेश सिंह भी आ गए और बगल लगे कंप्यूटर की कुर्सी पर बैठ गए। टीम ने पार्षद माधुरी सिंह से पूछा कि वार्ड में कितने वोटर हैं? पहले उन्होंने 1200 बताया। इस पर पति ने कहा कि काफी वोटों से जीती थीं। इस पर वह बोलीं हां लगभग 1365 वोटर होंगे। वार्ड के मोहल्लों व वहां की स्थिति के बारे में पूछा गया तो वह पति राजेश की तरफ देखने लगीं। राजेश ने कहा, बताओ न कि खराब चंद्रिकन देवी मंदिर रोड का प्रस्ताव बैठक में दिया है।

लूवी सिंह के घर से रमेश तिवारी के घर तक का भी तो प्रस्ताव तो आपने दिया था। पार्षद भी हामी भरती रहीं। यह पूछने पर कि इस वार्ड में एक सड़क है। जहां पानी भरा रहता है, उसका क्या हुआ? पार्षद फिर मदद भरी उम्मीद से राजेश को देखने लगीं। राजेश ने जब कहा कि दर्जियाना टोला, तो पार्षद बोल पड़ीं हां वहां की स्थिति खराब है। हमेशा पानी भरा रहता है। इसके बाद पार्षद पालिका अध्यक्ष पर हमलावर स्थिति में आ गईं। बोलीं अध्यक्ष को जो भी प्रस्ताव वह देती हैं उस पर ध्यान नहीं देते। सफाई कर्मी के बारे में भी पार्षद को सही जानकारी नहीं है। पहले छह फिर राजेश के इशारे पर आठ सफाई कर्मी बताया। टीम वार्ड में निकली तो ज्यादातर लोग राजेश सिंह को ही पार्षद बताने लगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें