फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मनमानी फीस लेकर बना रहे फर्जी सर्टिफिकेट!

Sun, 17 Jan 2016 11:56 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो प्रतापगढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग द्वारा निकाली गई वीडीओ पद की बंपर भर्ती के लिए आवेदन करने के लिए तमाम अभ्यर्थियों को परेशानी होगी। दरअसल, आवेदन के लिए ट्रिपल सी सर्टिफिकेट अनिवार्य है। वहीं बहुत दिनों बाद भर्ती निकलने से कोई भी अवसर को गंवाना नहीं चाह रहा है। इसके कारण आवेदक कंप्यूटर संस्थानों में सर्टिफिकेट बनवाने के लिए चक्कर लगा रहे हैं। वहीं कोचिंग संचालक मनमानी फीस वसूलने के साथ फर्जी सर्टिफिकेट भी अभ्यर्थियों को दे रहे हैं।
विज्ञापन


उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग ने 3 हजार 133 ग्राम विकास अधिकारी पदों के लिए आवेदन मांगा है। आवेदन के लिए ट्रिपल सी सर्टिफिकेट अनिवार्य कर दिया गया है। ऐसे में तमाम आवेदक शैक्षणिक योग्यता का मानक पूरा कर रहे हैं, लेकिन उनके पास ट्रिपल सी सर्टिफिकेट नहीं है। आवेदन करने वाले कई अभ्यर्थियों की उम्र सीमा भी इस बार समाप्त हो जाएगी। ऐसे में कोई इस अवसर को गंवाना नहीं चाहता है। आवेदक ट्रिपल सी सर्टिफिकेट के लिए कोचिंग संचालकों का चक्कर लगा रहे हैं। हर संभव प्रयास कर वह इस सर्टिफिकेट को पाना चाहते हैं। वहीं तमाम संचालक बैकडेट में सर्टिफिकेट दिलवाने का वायदा भी कर रहे हैं। इसके लिए तकरीबन 5 हजार तक की रकम वसूली जा रही है। इस रकम की अदायगी के बाद भी उन्हें फर्जी सर्टिफिकेट दिया जा रहा है। 

ग्राम विकास अधिकारी पद के लिए 2013 में विभाग की ओर से आवेदन मांगा गया था, लेकिन इस बार अधीनस्थ सेवा चयन आयोग को परीक्षा कराने की जिम्मेदारी दी गई है। वहीं 2013 में आवेदन करने के लिए ट्रिपल सी सर्टिफिकेट को अनिवार्य नहीं किया गया था। कम्प्यूटर के अन्य कोर्स करने वाले अभ्यर्थी भी आवेदन कर सकते थे, लेकिन इस बार ट्रिपल सी सर्टिफिकेट अनिवार्य कर दिया गया है।
विज्ञापन


आयोग द्वारा आयोजित होने वाली ग्राम विकास अधिकारी भर्ती परीक्षा के लिए आवेदन 18 जनवरी से ऑनलाइन कर सकेंगे। आवेदन करने की अंतिम तिथि 10 फरवरी है।

ग्राम विकास अधिकारी पद के आवेदकों को पहले 90 अंक की लिखित परीक्षा देनी होगी। इसमें 40 अंक के हिंदी परिज्ञान एवं लेखन योग्यता, 20 अंक के सामान्य बुद्धि परीक्षण व 30 अंक के सामान्य जानकारी के प्रश्न होंगे। लिखित परीक्षा उत्तीर्ण करने वाले आवेदकों का साक्षात्कार होगा। इसका अंक 20 होगा।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें