फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मकर संक्रांति पर स्नान करने को उमड़ी भीड़

Fri, 15 Jan 2016 11:48 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो प्रतापगढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
 मकर संक्रांति पर श्रद्धालुओं ने गंगा में डुबकी लगाई और पूजन अर्चन किया। भोर से ही हर-हर गंगे की ध्वनि हवा में गूंजने लगी। जिलेभर में मकर संक्रांति का त्योहार धूमधाम से मनाया गया। लोगों ने तिल-गुड़ आदि दान किया।
विज्ञापन

मानिकपुर के शहाबाद गंगाघाट पर भोर से ही श्रद्धालु पहुंचने लगे। दोपहर के 12 बजे तक श्रद्धालुओं का स्नान चलता रहा। उधर, हौदेश्वरनाथ धाम में भोर से ही भीड़ का रेला पहुंच गया था। श्रद्धालुओं ने गंगा में स्नान कर भगवान भोलेनाथ को जलाभिषेक किया। पूरे दिन स्नान और जलाभिषेक का क्रम चलता रहा।

 उधर लाला बजार में मां शीतला देवी धाम पर मकरसंक्रांति की पूर्व संध्या पर निखिलेश्वरानंद विमलजी महाराज के दिशा-निर्देशन में भजन कीर्तन हुआ। शुक्रवार को धाम पर खिचड़ी भोज का आयोजन हुआ। इसमें बच्चों सहित बड़ों ने भी प्रसाद ग्रहण किया। इसी क्रम में कालाकांकर के खुरुहजी व चंदापुर गांव में मकरसंक्रांति के अवसर पर लोगों का कंबल वितरण किया। पूर्व प्रधान राजपति, वर्तमान प्रधान चंदापुर भाई लाल व खुरु हजी प्रधान मनीषा देवी ने 250 गरीबों को कंबल का वितरण किया। इसदौरान अजय सिंह, सुरेंद्र कुमार, राजेश कुमार, पंकज पांडेय, पृथ्वीपाल, सत्येंद्र मिश्र आदि मौजूद रहे। 
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें