फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बेल्हा में बनेगा 200 बेड का अस्पताल

Tue, 04 Oct 2016 11:39 PM IST
प्रतापगढ़
विज्ञापन
pratapgarh
विज्ञापन
दोबारा मंत्री पद ग्रहण करने के बाद प्रदेश के चिकित्सा एवं स्वास्थ्य मंत्री प्रोफेसर शिवाकांत ओझा मंगलवार को पहली बार अपने गृहजनपद प्रतापगढ़ पहुंचे। यहां उन्होंने बताया कि सरकार प्रदेश के लोगों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं मुहैया कराने के लिए लगातार प्रयास कर रही है। इसी के तहत प्रतापगढ़ में जल्द ही 200 बेड का अस्पताल बनवाया जाएगा। इसके साथ ही एक माह के भीतर प्रदेश में तीन हजार नए डॉक्टरों की नियुक्ति की जाएगी। अपने विधानसभा क्षेत्र रानीगंज जाते हुए सुखपालनगर में मीडिया से बात करते हुए मंत्री ने कहा कि जनता के हित में अभी बहुत कुछ करना है। अस्पतालों में मरीजों की हर जांच हो, इसकी व्यवस्था सुनिश्चित की जाएगी। मरीजों को दवा मिले और उनका बेहतर इलाज किया जाए, इसके लिए हरसंभव कदम उठाए जा रहे हैं। बताया कि प्रदेश में डॉक्टरों की कमी है इसे दूर करने के लिए सरकार एक माह के भीतर तीन हजार डॉक्टरों की नियुक्ति करने जा रही है।
विज्ञापन

प्रतापगढ़ के लोगों को सौगात देते हुए मंत्री ने कहा कि शहर के करीब ही 200 बेड के अस्पताल का निर्माण कराया जाएगा। जल्द ही इसके लिए बजट भी जारी किया जाएगा। अस्पताल छोड़ने वाले डॉक्टरों की शिकायत मिली तो कार्रवाई तय है

सपा में कोई विवाद नहीं
कैबिनेट मंत्री शिवाकांत ओझा ने हाल ही में आई पार्टी के भीतर खींचतान की खबरों को निराधार बताया। उन्होंने कहा कि सपा में कोई अंदरूनी विवाद नहीं है। पूरा परिवार एक है। एक-एक कार्यकर्ता पार्टी को आगे बढ़ाने के लिए प्रतिबद्ध है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें