फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ताजमहल घुमाएंगी प्रतापगढ़ डिपो की एसी बस

विज्ञापन
विज्ञापन
मंगलवार से आगरा के लिए चलेगी एसी बस
विज्ञापन

जिले के लोगों के लिए खुशखबरी है। अब आगरा स्थित ताजमहल की सैर करने के लिए उन्हें खटारा बसों की यात्रा नहीं करनी पड़ेगी। प्रतापगढ़ डिपो से मंगलवार से आगरा के लिए एसी बस का संचालन शुरू हो जाएगा। इससे लोगों को काफी सहूलियत मिलेगी।
विज्ञापन

आगरा स्थित ताजमहल देखने के लिए जिले से भारी संख्या में लोग जाते हैं। स्कूलों में छुट्टियां होने पर अभिभावक भी बच्चों को ताजमहल लेकर जाते हैं। अब तक यहां के लोगों को आगरा जाने के लिए खटारा बसों का सहारा लेना पड़ता है। आगरा पहुंचने के लिए कई जगह बसों की अदला-बदली करनी पड़ती है। इससे एक ओर परेशानी का सामना करना पड़ता है तो दूसरी ओर किराए का अतिरिक्त भार भी उठाना पड़ता है। एसी बस न मिलने के कारण लोगों को गर्मी के दिनों में पसीना बहाना पड़ता था। मगर अब ऐसा नहीं करना होगा। शासन की ओर से प्रतापगढ़ डिपो को दो एसी बसें मिली हैं। एआरएम ने बताया कि दोनों बसों का संचालन मंगलवार से शुरू हो जाएगा। मंगलवार सुबह आठ बजे प्रतापगढ़ डिपो से बस छूटेगी और शाम सात बजे के करीब आगरा पहुंचेगी। उधर, दूसरी बस सुबह आठ बजे आगरा से चलकर रात सात बजे तक प्रतापगढ़ डिपो पहुंचेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें