फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

समाज की खुशहाली के लिए जाति जनगणना जरूरी: अनुप्रिया पटेल

Wed, 18 Oct 2023 12:22 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, प्रतापगढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
केंद्रीय वाणिज्य व उद्योग राज्यमंत्री ने डॉ. सोनेलाल पटेल के परिनिर्वाण दिवस पर कहा, यही समय की मांग
विज्ञापन

अपना दल एस अध्यक्ष ने जीआईसी में हुई संकल्प सभा में दोहराया-एनडीए के साथ लड़ेंगे लोकसभा चुनाव
संवाद न्यूज एजेंसी
प्रतापगढ़। अपना दल (एस) की राष्ट्रीय अध्यक्ष और केंद्रीय वाणिज्य एवं उद्योग राज्यमंत्री अनुप्रिया पटेल ने कहा कि समाज की खुशहाली के लिए जाति जनगणना जरूरी है। स्थापना काल से ही उनकी पार्टी यह मांग उठाती रही है क्योंकि मौजूदा व्यवस्था में जाति एक सच्चाई है। समय आ गया है कि गणना कराकर हर वर्ग को प्रामाणिक आंकड़े बताए जाएं और दबे-कुचले वर्ग को ठीक से लाभ पहुंचाया जा सके। उन्होंने क्रीमीलेयर की सीमा आठ लाख से बढ़ाकर 15 लाख करने की भी मांग की।
अपना दल के संस्थापक डॉ. सोनेलाल पटेल के परिनिर्वाण दिवस पर शहर के जीआईसी मैदान में मंगलवार को आयोजित संकल्प सभा में केंद्रीय मंत्री अनुप्रिया पटेल ने अल्पसंख्यक व अनुसूचित जाति मंत्रालय की तर्ज पर ओबीसी मंत्रालय के गठन की मांग भी दोहराई। उन्होंने कहा कि सामाजिक मुद्दों पर जो रास्ता डॉ. पटेल ने दिखाया है, उनकी पार्टी पूरे दम-खम से उन्हें आगे बढ़ाएगी। बकौल मंत्री, डॉ. पटेल ने ही सबसे पहले नारा दिया था, जिसकी जितनी संख्या भारी, उसकी उतनी हिस्सेदारी।
विज्ञापन

केंद्रीय मंत्री ने कहा कि ओबीसी क्रीमीलेयर का दायरा बढ़ाकर 15 लाख होना चाहिए। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इसे छह लाख से बढ़ाकर आठ लाख किया भी है, लेकिन समय की मांग के मुताबिक इसका दायरा बढ़ाना चाहिए। उन्होंने कहा कि डॉ. पटेल को यही सच्ची श्रद्धांजलि होगी कि पार्टी हर चुनाव में आगे बढ़े। इसके लिए कार्यकर्तागण पार्टी की विचारधारा की चौक-चौराहों और चौपालों पर चर्चा करें। लोगों को जोड़ें।
इससे पहले केंद्रीय मंत्री अनुप्रिया पटेल, प्रदेश सरकार में मंत्री आशीष पटेल, राष्ट्रीय महासचिव व पूर्व सांसद नागेंद्र सिंह पटेल, विधान मंडल दल में पार्टी के नेता विधायक रामनिवास वर्मा, जीत लाल पटेल, समेत तमाम नेताओं ने ने डॉ. सोनेलाल पटेल के चित्र पर माल्यार्पण कर दीप प्रज्ज्वलन किया।
एनडीए के ही साथ लड़ेंगे चुनाव



केंद्रीय मंत्री ने कहा कि उनकी पार्टी पिछले चार चुनावों की तरह इस बार भी लोकसभा चुनावों में एनडीए के साथ रहेगी। भाजपा से अभी सीटों के बंटवारे पर कोई बातचीत नहीं हुई है। समय आने पर चर्चा होगी।







प्रतापगढ़ से चुनाव के सवाल पर...



अनुप्रिया पटेल ने प्रतापगढ़ से लोकसभा चुनाव लड़ने के कयास पर कहा कि प्रतापगढ़ में हमारा जन समर्थन हमेशा ही मजबूत रहा है। पार्टी का पहला विधायक भी यहीं से चुना गया था। इसके बाद प्रयागराज और वाराणसी में कामयाबी मिली।
-
पिता के आदर्शों को पूरा करने के बजाय लक्ष्य से भटकीं सिराथू विधायक : आशीष
प्रतापगढ़। प्रदेश सरकार के कैबिनेट मंत्री आशीष पटेल ने एक दिन पहले सिराथू विधायक पल्लवी पटेल की ओर से लगाए आरोपों का जवाब दिया। कहा, हमारे ऊपर आदर्शों की तिलांजलि का आरोप लगाने वाली सिराथू विधायक खुद दूसरी पार्टी के सिंबल पर चुनाव लड़कर विधायक बनी हैं। वह अपनी पार्टी की राष्ट्रीय उपाध्यक्ष भी हैं। उन्होंने कहा कि पार्टी के संस्थापक ने सत्ता के लिए दलों से समझौते किए, लेकिन दूसरों के सिंबल की शर्त को कभी स्वीकार नहीं किया।
विज्ञापन

उन्होंने जातीय जनगणना के मुद्दे को लेकर सपा को घेरा। कहा, आज सपा को जातीय जनगणना की याद आई है, जबकि अपना दल तो स्थापना के बाद से इसकी आवाज उठा रहा है। उन्होंने कहा कि 2017 के विधानसभा चुनाव में अपना दल का भाजपा में विलय करने की अफवाह उड़ाने वाले आज हाशिये पर हैं, जबकि हमारा कुनबा लगातार बढ़ रहा है। आज पार्टी के 13 विधायक, दो सांसद, एक एमएलसी और एक जिला पंचायत अध्यक्ष हैं।


-
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें