फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pratapgarh : चोर का शोर सुनकर दौड़े चाचा- भतीजे को पड़ोसी ने मारी गोली

Tue, 23 Sep 2025 03:17 PM IST
विनोद सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, प्रतापगढ़

सार

कोतवाली देहात के भुआलपुर किला में सोमवार की देर शाम चोर आने का शोर सुनकर दौड़े चाचा व भतीजे पर पड़ोसी ने फायर झोंक दिया। विरोध करने पर परिवार के सदस्यों को तमंचा सटाकर धमकाया।
विज्ञापन
पुलिस - फोटो : प्रतीकात्मक
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कोतवाली देहात के भुआलपुर किला में सोमवार की देर शाम चोर आने का शोर सुनकर दौड़े चाचा व भतीजे पर पड़ोसी ने फायर झोंक दिया। विरोध करने पर परिवार के सदस्यों को तमंचा सटाकर धमकाया। सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस छानबीन कर रही है।

विज्ञापन


भुआलपुर निवासी 25 वर्षीय सूरज अपने 28 वर्षीय भतीजे राहुल व रोहित के साथ सोमवार की देर शाम अपने घर पर था। रोहित के अनुसार इस बीच घर के पीछे चोर आने का शोर मचा। जिन्हें पकड़ने के लिए गांव के लोग दौड़ पड़े। वे लोग भी लाठी डंडा लेकर अपने घर के पीछे मच रहे शोर को सुनकर दौड़े। टार्च की रोशनी में चोर खोजने को लेकर गांव के ही कुछ लोगों से सूरज पक्ष के बीच कहासुनी हो गई। तभी दूसरे पक्ष की ओर से फायरिंग होने लगी।

ग्रामीणों के अनुसार करीब पांच राउंड फायरिंग हुई। सूरज व उसके भतीजे राहुल के सीने, पैर व कंधे में छर्रे लगे। परिवार के लोग दौड़े तो हमलावरों ने उन्हें असलहा सटाते हुए धमकाया। गांव के लोगों के बीच-बचाव पर दोनों पक्ष अलग हुए। घायलों को उपचार के लिए मेडिकल कॉलेज लाया गया। सीओ सिटी प्रशांत राज ने बताया कि घटना की छानबीन की जा रही है। तहरीर के आधार पर कार्रवाई होगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें