भदरी और कुंडा हरनामगंज रेलवे स्टेशन के बीच बाबूगंज के पास सोमवार की शाम मालगाड़ी की चपेट में आने से दो मवेशियों की मौत हो गई। प्रयागराज से गोरखपुर जा रही वंदेभारत एक्सप्रेस 22 मिनट खड़ी रही।
मालगाड़ीबाबूगंज के पास पहुंची थी कि दो मवेशी अचानक रेल मार्ग पर आ गए। सूचना मिलते ही रेल कर्मचारी मौके पर पहुंचे। मलबा हटाकर मालगाड़ी को जैसे ही रवाना किए कि कुछ ही देर बाद वंदेभारत एक्सप्रेस आ गई। 16:20 बजे से 16:42 बजे तक लगभग 22 मिनट तक ट्रेन खड़ी रही। यात्रियों को असुविधा का सामना करना पड़ा। भदरी रेलवे स्टेशन मास्टर मोहम्मद अजमल ने बताया कि मालगाड़ी से मवेशी कटने के कारण 22 मिनट तक वंदेभारत खड़ी थी। सूचना मिलने पर रेलवे ट्रैक खाली कराकर ट्रेन को गंतव्य के लिए रवाना कराया गया।