फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pratapgarh News: घर में सो रही किशोरी के साथ पड़ोसी ने किया दुष्कर्म

Mon, 09 Oct 2023 09:39 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, प्रतापगढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
कंधई क्षेत्र में रविवार की रात घर के बाहर सो रही किशोरी संग पड़ोसी युवक ने दुष्कर्म किया। शोर शराबा सुनकर परिजन जाग गए। शोर शराबा सुनकर जुटे ग्रामीणों ने आरोपी पकड़ लिया फिर पिटाई कर उसे पुलिस के हवाले कर दिया। किशोरी की हालत गंभीर देख पुलिस उसे मेडिकल कॉलेज ले गई। जहां उसका उपचार चल रहा है।
विज्ञापन

कंधई क्षेत्र के एक गांव में रविवार की रात अपने माता-पिता से कुछ दूरी पर ओसारे में चारपाई पर मच्छरदानी लगाकर किशोरी सो रही थी। आरोप है कि रात 11 बजे पड़ोस का रहने वाला आरोपी युवक किशोरी के बिस्तर में घुस गया।
परिजनों के अनुसार किशोरी की चीख सुनकर उनकी आंख खुली। वे लोग दौड़े तो आरोपी भागने लगा। जिसे लोगों ने दौड़ाकर पकड़ लिया। चीख-पुकार सुनकर वहां ग्रामीण भी जुट गए। परिजनों संग ग्रामीणों ने आरोपी को पकड़ लिया। उसकी पिटाई करने के बाद पुलिस को सूचना दी। पुलिस वहां पहुंची तो लोगों ने उसे सुपुर्द किया। पुलिस आरोपी युवक को अपने साथ ले गई।
विज्ञापन

इधर पीड़ित किशोरी की हालत बिगड़ती देख परिजन उसे लेकर मेडिकल कॉलेज भागे। जहां अधिक खून बहने की वजह से उसकी हालत गंभीर बताई जा रही है। कंधई पुलिस ने मेडिकल कॉलेज पहुंचकर पीड़िता के पिता से तहरीर लेकर दुष्कर्म, पॉक्सो समेत अन्य धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया।
सोमवार को लिखापढ़ी के बाद पुलिस ने आरोपी कमलेश की दोहरी नहर पुलिया के पास गिरफ्तारी दिखाते हुए चालान भेजा। कंधई थानाध्यक्ष प्रदीप कुमार ने बताया कि पीड़िता की हालत पर नजर रखी जा रही है। आरोपी को जेल भेजा जा चुका है। उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।
-
पकड़े जाते ही पैरों में गिरकर मांगने लगा माफी
किशोरी की अस्मत लूटने का आरोपी कमलेश को ग्रामीणों ने दौड़ाकर पकड़ लिया। पूछताछ के दौरान वह लोगों के पैरों पर गिरकर माफी मांगने लगा। उसकी करतूत से हर कोई आक्रोशित नजर आया। परिवार के लोगों ने भी आरोपी युवक से दूरी बना ली।

मानसिक स्थिति भी ठीक नहीं
परिजनों के अनुसार पीड़ित किशोरी मानसिक रूप से बीमार रहती है। उसका उपचार भी काफी दिनों तक चला। इससे काफी सुधार भी है। इस घटना से किशोरी सदमे में है। इस घटना से उसके परिवार के ही नहीं, आसपास के लोग भी हतप्रभ हैं।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें