फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शून्य मत पाकर नेहरू बने थे प्रधानमंत्री : राज्यमंत्री

विज्ञापन
विज्ञापन
प्रदेश के संसदीय कार्य, चिकित्सा शिक्षा राज्यमंत्री मयंकेश्वर शरण सिंह ने कांग्रेस नेता राहुल गांधी के वोट चोरी के सवाल पर पलटवार किया। राज्यमंत्री ने कहा कि आजादी के बाद कांग्रेस कार्य समिति के 14 सदस्यों के बीच कराई गई वोटिंग में 13 मत पाने वाले सरदार पटेल प्रधानमंत्री नहीं बन सके। शून्य मत पाने वाले पं. जवाहरलाल नेहरू देश के प्रधानमंत्री बन गए।
विज्ञापन

विकास भवन के समीप स्थित क्षेत्रीय ग्राम्य विकास संस्थान अफीम कोठी में शुक्रवार को राज्यमंत्री ने कहा कि कांग्रेस ने हर चुनाव में वोट चोरी की है। उनका वोट चोरी का पुराना इतिहास रहा है। अखिलेश यादव और राहुल गांधी को आड़े हाथ लेते हुए का कि यह दोनों कहते हैं कि भारत कभी विकसित राष्ट्र नहीं बन सकता है। वहीं, प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में भारत विकसित राष्ट्र की ओर अग्रसर है।
राज्यमंत्री ने कहा कि सरदार पटेल ने 450 से अधिक रियासतों का विलय कराया। नेहरू के स्थान पर सरदार पटेल प्रधानमंत्री होते तो जम्मू कश्मीर का विलय भी हो जाता। कहा कि सरदार पटेल की 150 वीं जयंती पर 31 अक्तूबर से 25 नवंबर तक विभिन्न चरणों में कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। विद्यालयों में वाद-विवाद, भाषण प्रतियोगिता के साथ सरदार पटेल के जीवन के विषय पर संगोष्ठी का आयोजन किया जाएगा।
विज्ञापन

स्वास्थ्य शिविर के साथ स्वच्छता अभियान भी चलाया जाएगा। प्रतियोगिता में प्रतिभाग करने वाले विद्यार्थियों को पुरस्कृत किया जाएगा। कहा कि 26 नवंबर से छह दिसंबर तक 152 किमी की राष्ट्रीय पदयात्रा आयोजित की जाएगी। यह पदयात्रा सरदार पटेल के जन्म स्थान से स्टैच्यू ऑफ यूनिटी तक निकाली जाएगी। जिले में दस किमी पदयात्रा का आयोजन होगा।
इस मौके पर भाजपा जिलाध्यक्ष आशीष श्रीवास्तव, जिला प्रभारी कौशलेंद्र सिंह पटेल, सदर विधायक राजेंद्र मौर्य, महामंत्री राजेश सिंह, प्रवक्ता राघवेंद्र शुक्ला, मीडिया प्रभारी देवेश, अभिषेक उमरवैश्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें