फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pratapgarh News: हिरासत में गला रेतने वाले बाइक चोरी के आरोपी को भेजा जेल

विज्ञापन
विज्ञापन
मानिकपुर थाने में बृहस्पतिवार भोर में धारदार हथियार से गला रेतने वाले बाइक चोरी के आरोपी शिवम सिंह को पुलिस ने चोरी छिपे बृहस्पतिवार की देर शाम जेल भेज दिया। पुलिस उसके फरार साथी की तलाश में दबिश देने का दावा कर रही है। सीओ कुंडा की जांच अभी जारी है।
विज्ञापन

मानिकपुर थाने पर तैनात दरोगा संतोष यादव का दावा है कि बुधवार की रात बभनपुर में चेकिंग के दौरान दो बाइक सवार दिखे। रोकने पर वे भागने का प्रयास करने लगे। घेराबंदी कर कुंडा कोतवाली के जमेठी निवासी शिवम सिंह को पकड़ लिया गया। उसका साथी नीरज पटेल भाग निकला। उसके पास से चोरी की बाइक बरामद हुई।
बृहस्पतिवार भोर में थाना परिसर में ही शिवम सिंह ने धारदार हथियार से गला रेत लिया। आनन-फानन में उसे उपचार के लिए रायबरेली एम्स में भर्ती कराया गया। मामला संज्ञान में आने के बाद एसपी दीपक भूकर ने थानाध्यक्ष दीप नारायण को निलंबित कर दिया। देर शाम क्राइम ब्रांच से निरीक्षक नरेंद्र सिंह को मानिकपुर एसओ बनाया।
विज्ञापन

शिवम की मां व भाई शिवा ने मानिकपुर पुलिस पर छह दिन से प्रताड़ित करने का आरोप लगाया। पुलिस आरोप को निराधार बताती रही। सूत्रों के अनुसार जांच के दौरान थाने के सीसीटीवी फुटेज को पुलिस ने कब्जे में ले लिया। ताकि हकीकत का पता चल सके। कुंडा सीओ अमरनाथ गुप्ता ने बताया कि आरोपी शिवम सिंह को न्यायालय में पेश करने के बाद जेल में दाखिल कर दिया गया। उसके पास से चोरी की बाइक बरामद हुई। उसके फरार साथी नीरज पटेल की तलाश की जा रही है।


उठ रहे सवाल, कहां गया धारदार हथियार
मानिकपुर थाने में पुलिस की अभिरक्षा में शिवम सिंह ने धारदार हथियार से अपना गला रेत लिया। उसके पास धारदार हथियार कैसे पहुंचा। चर्चा है कि उसने ब्लेड, चाकू और सुई से गला रेता लेकिन घटनास्थल पर ऐसा कुछ भी नहीं मिला। घटना के दूसरे दिन भी सीओ कुंडा अमरनाथ गुप्ता जांच करने पहुंचे। पुलिसकर्मियों से पूछताछ भी की लेकिन जांच पूरी नहीं हो सकी।
सीसीटीवी की छानबीन करने के बाद वह लौट गए। हैरत की बात यह है कि पुलिस के दावे पर भरोसा करें तो शिवम शौचालय जाते समय अपना गला रेता है। यदि उसके साथ कोई पुलिसकर्मी रहा होता तो वह उसे ऐसा करने से रोक लेता। हथियार भी बरामद कर लेता लेकिन ऐसा नहीं हो सका। ऐसे में साफ है कि घटना के समय शिवम सिंह अकेले था। गला रेतने के बाद उसने हथियार फेंक दिया। जिसे पुलिस खोज नहीं सकी। घटना की भी जानकारी पुलिस को काफी देर से हुई। कुंडा सीओ अमरनाथ गुप्ता ने बताया कि शिवम ने किस हथियार से अपना गला रेता यह अभी स्पष्ट नहीं हो सका। जांच पूरी होने के बाद ही कुछ बताया जा सकता है।


पुलिस ने अपने बचाव में बनाया शिवम का वीडियो
न्यायालय में दाखिल करने से पहले मानिकपुर पुलिस ने शिवम सिंह का वीडियो बनाया। जिसमे बुधवार को पकड़े जाने व पुलिसकर्मियों द्वारा प्रताड़ित न करने पर अधिक जोर दिया गया। शिवम सिंह ने यह भी कहा कि चोरी की बाइक के साथ पकड़े जाने के कारण शर्मिंदगी में उसने आत्मघाती कदम उठाया था। उस समय वह नशे में था। उसे यह नहीं पता था कि उसका दोस्त नीरज चोरी की बाइक लेकर निकला है। पुलिस का बनाया वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होता रहा। शिवम की मां को अपने छोटे बेटे शिवा के आने का इंतजार है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें