फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बारिश में ढही स्कूल की दीवार, बाल-बाल बचे 50 बच्चे

Tue, 11 Jul 2017 12:06 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो प्रतापगढ़
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो, प्रतापगढ़ - फोटो : pratapgarah
विज्ञापन
मंगरौरा बाजार में बिना मान्यता के संचालित किए जा रहे नर्सरी विद्यालय में सोमवार को पचास बच्चों की जान जोखिम में पड़ गई। संयोग ही था कि सभी बाल-बाल बच गए। झमाझम बारिश के दौरान विद्यालय की दीवार अचानक भरभराकर ढह गई। ऊपर रखा टीनशड भी गिर गया। घटना से हड़कंप मच गया। गनीमत रही कि दीवार विपरीत दिशा में ढही, जिससे बच्चों को कुछ नहीं हुआ। अगर सामने गिरती तो बड़ा हादसा हो जाता है। घटना के बाद आननफानन में बच्चों को उनके घर भेज दिया गया।
विज्ञापन

मंगरौरा बाजार में बिना मान्यता के चल रहे नर्सरी स्कूल में सोमवार को बच्चे अपनी कक्षा में बैठे थे। सुबह से लगातार बारिश हो रही थी। कमरे में चारों तरफ से दीवार बनाने के बाद ऊपर टीनशेड रखा गया था। सुबह करीब 11 बजे के आसपास कमरे के पश्चिमी तरफ की दीवार ढह गई। इससे जोरदार आवाज के साथ ऊपर रखा टीनशेड भी गिर गया। ईश्वर की कृपा थी कि दीवार और टीनशेड दोनों जिधर बच्चे थे, उसके विपरित दिशा में गिरे। जिससे पचास बच्चों की जान बाल-बाल बच गई। घटना के बाद बच्चे सहम गए। मौके पर अफरातफरी मच गई। विद्यालय और आसपास मौजूद लोगों ने किसी तरह वहां से बच्चों को हटाया। प्रत्यक्षदर्शियों की मानें तो यह दीवार बच्चों की तरफ गिरती तो उनकी जान भी जा सकती थी। हादसे से सहमे विद्यालय प्रशासन ने आननफानन में अवकाश घोषित कर बच्चों को घर भेजकर राहत की सांस ली। इस बारे में खंड शिक्षा अधिकारी सुशील कुमार सिंह का कहना है कि संबधित विद्यालय को नोटिस जारी किया था। इसके बाद भी विद्यालय संचालन पर कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने घटना की जानकारी से इनकार कर दिया।
विज्ञापन

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें